बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग हाल ही में शादी की है और अब वह मालदीव में हनीमून मना रही हैं। इस बीच काजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। देखिए काजल और गौतम के हनीमून की कुछ तस्वीरें।
लाइट ब्लू ड्रेस में काजल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। काजल की ये तस्वीरें उनके फैंस का मन मोह रही हैं।
काजल ने 6 अक्टूबर को अपने प्रशंसकों को अपनी शादी की जानकारी दी। उनकी शादी की फोटोज खूब वायरल हुई थी। काजल ने मुंबई के एक होटल में शादी की थी।
काजल अग्रवाल ने 30 अक्टूबर को मुंबई के ताज होटल में ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए।
कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इस प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का आयोजन मुंबई के एक होटल में हुआ था। इनकी शादी की फोटोज खूब वायरल हुईं।
काजल अग्रवाल के लाइफ पार्टनर गौतम किचलू एक इंटीरियर कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी फर्नीचर में भी डील करती है।