पावर स्टार राम चरण की फिल्म आरआरआर की सफलता ने ये साबित कर दिया है कि वे अपनी दमदार अदाकारी के कारण लोगों के दिलों पर राज करते हैं। लोगों के बीच उनका क्रेज देखने लायक होता है, हालही में वे मुंबई के गेटी गैलेक्सी थिएटर अपनी आइकोनिक फिल्म के प्रति लोगों के रिएक्शन को देखने पहुंचे।
उन्हें देखते ही वहां मौजूद उनके फंसे बेकाबू होते दिखे। अपने चहते कलाकार को वहां मौजूद हर शख्स हाथों से छू लेना चाहते थे उन्हें करीब से देखना चाहते थे।
एक बात जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है वह था राम चरण का पहनावा। वे काले रंग के कुर्ता और पजामा में नज़र आये और उनके हाथ में भगवा रंग का कपड़ा था और गले में रुद्राक्ष की माला थी। आप को बता दें कि उन्होंने अपने पैरों में कुछ नहीं पहना था।
राम चरण हमेशा से अय्यपा स्वामी के भक्त रहे हैं और वह कई वर्षों से 'माला' के साथ मंदिर जाते रहे हैं। अयप्पा माला - मतलब है कि भक्त काले कपड़े पहनेंगे, माला (छोटे रुद्राक्ष से बनी) पहनेंगे, नंगे पैर चलेंगे, 41 दिनों तक केवल शाकाहारी भोजन खाएंगे।
रामचरण केरल में स्थित सबरीमाला में अय्यप्पा स्वामी मंदिर में जाकर इस अनुष्ठान का समापन करेंगे। राम चरण बीस साल की उम्र से ही इस अनुष्ठान का निष्ठापूर्वक पालन करते आ रहे हैं।
वह इस अनुष्ठान का पालन साल में दो बार पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं। यहां तक कि वह अपने माथे पर चंदन का लेप लगाए भी नजर आते हैं।