बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 13 अप्रैल को मेहंदी की रस्म होगी। इसके बाद 14 अप्रैल को हल्दी और संगीत सेरेमनी होगी। इस बीच आलिया-रणबीर की शादी के लिए उनके बांद्रा स्थित 'वास्तु' घर दुल्हन की तरह सजकर तैयार है। देखिए तस्वीरें।
RK हाउस को रोशनी से सजाया जा चुका है। इसी 'वास्तु' घर में रणबीर-आलिया 17 अप्रैल को पंजाबी रीति-रिवाज से फेरे लेंगे।
हालांकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ओर से शादी की तारीखों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि दोनों की शादी आरके हाउस में 13 अप्रैल से 4 दिनों तक चलेगा।
आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने बताया है कि शादी में कुल 28 मेहमान ही आएंगे, जिसमें ज्यादातर परिवार के सदस्य और उनके खास दोस्त होंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 अप्रैल को लक्जरी होटल ताजमहल पैलेस में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया है।