बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान गोवा से मुंबई लौट चुकी हैं। उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया। बता दें कि ड्रग्स मामले में सारा को एनसीबी ने समन भेजा है। उनसे जल्द ही पूछताछ होगी।
मुंबई एयरपोर्ट पर सारा अपनी मां अमृता और भाई इब्राहिम के साथ थीं। वो मीडिया के सवालों के बचती नज़र आईं। पहले उन्हें गेट से बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन भीड़ देखने के बाद रास्ता बदल दिया गया। इस दौरान सारा डरी-सहमी नज़र आईं।
सारा अली खान के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ड्रग्स केस में सारा से 26 सितंबर को पूछताछ होगी। इसी दिन श्रद्धा कपूर को भी एनसीबी ने पेश होने के लिए कहा है।
सारा और श्रद्धा के अलावा दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा का भी नाम सामने आया है।
एजेंसी ने इन अभिनेत्रियों को यह नोटिस सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स से जुड़ी जांच के सिलसिले में दिया है। गौरतलब है कि सुशांत 14 जून को बांद्रा के फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की जांच तीन एजेंसियां कर रही हैं।