तस्वीर में दिख रही इस क्यूट बच्ची ने डेब्यू फिल्म से मचाया था तहलका, आज हैं बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल'
तस्वीर में दिख रही इस क्यूट बच्ची ने डेब्यू फिल्म से मचाया था तहलका, आज हैं बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल'
बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की ऑन स्क्रीन पत्नी बन फिल्म 'दबंग' से डेब्यू किया। मशहूर दिग्गज भारतीय अभिनेता और राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी 2 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं।
Published : Jun 01, 2024 10:31 pm IST, Updated : Jun 01, 2024 10:31 pm IST
1/8Image Source : Instagram
तस्वीर में दिख रही इस क्यूट बच्ची को देख ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि आखिर ये कौन हैं और क्या करती है? इस एक्ट्रेस का दिग्गज भारतीय अभिनेता और राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा से भी खास कनेक्शन है।
2/8Image Source : Instagram
ये बच्ची आज बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और लुक्स के अलावा एक्टिंग के लिए भी लोगों के बीच मशहूर हैं। क्या आप पहचान पाए कि ये बच्ची कौन है? नहीं तो चलिए हम आपको हिंट दे देते हैं।
3/8Image Source : Instagram
इस बच्ची ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से डेब्यू किया और अपनी पहली ही मूवी से दर्शकों का दिल जीता लिया। हम बात कर रहे हैं दिग्गज भारतीय अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी सोनाक्षी सिन्हा कीं।
4/8Image Source : Instagram
सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने ओटीटी डेब्यू वेब सीरीज 'दहाड़' से धूम मचा दी थी। लोगों को इस सीरीज में उनका अंदजा बहुत पसंद आया था। एक पुलिस वाले की भूमिका में एक्ट्रेस ने तहलका मचा दिया था।
5/8Image Source : Instagram
'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था।
6/8Image Source : Instagram
70 और 80 के दशक के सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी होने के बावजूद सोनाक्षी सिन्हा कभी एक्टिंग नहीं करना चाहती थीं। एक्ट्रेस फिल्मों में आने से पहले बतौर कॉस्टयूम डिजाइनर काम करती थीं।
7/8Image Source : Instagram
अगर सोनाक्षी सिन्हा के काम की बात करें तो उन्हें हाल ही में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दो किरदार निभाए थे।
8/8Image Source : Instagram
'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में सोनाक्षी सिन्हा ने पहला रेहाना और दूसरा फरीदन का रोल प्ले किया था। अब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई देंगी।