अभिनेत्री पायल घोष इन दिनों सुर्खियों में हैं। डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद हर जगह उनकी चर्चा हो रही है। क्या आपको पता है कि पायल ने 2009 की तेलुगु फिल्म 'प्रायनम' से करियर शुरू किया था। आइये उनके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं...
पायल फिर 2011 में कन्नड़ फिल्म 'वर्षाधारे' में नजर आईं। उन्होंने 2008 में ब्रिटिश टीवी फिल्म 'शार्प्स पेरिल' में भी भूमिका निभाई, इसमें सीन बीन ने अभिनय किया था।
पायल ने बॉलीवुड में केवल एक फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' की है, जिसमें ऋषि कपूर, परेश रावल, वीर दास, प्रेम चोपड़ा और शिल्पा शिंदे थीं।
पायल ने दक्षिण भारत की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ज्यादातर तेलुगू फिल्मों में एक्टिंग की है।
पायल मशहूर टीवी सीरियल 'साथिया 2' में भी नज़र आ चुकी हैं।
पायल ने अनुराग पर आरोप लगाने के बाद भारत के प्रधानमंत्रीसे सुरक्षा को लेकर मदद मांगी है। कंगना रनौत ने भी पायल का समर्थन किया है। वहीं, दूसरी तरफ अनुराग ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है।