World Cancer Day 2021: आज यानि 4 फरवरी को पूरी दुनिया में कैंसर डे मनाया जा रहा है। कैंसर एक ऐसी जानलेवा बीमारी है, जिसका इलाज बेहद दर्दनाक है। इसने कई फिल्मी हस्तियों की जान ली है, लेकिन कई सेलेब्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने ना सिर्फ इस बीमारी का डटकर मुकाबला किया, बल्कि इसे मात देकर अपनी जिंदगी फिर से जी रहे हैं। इन फिल्मी हस्तियों में संजय दत्त, सोनाली बेंद्रे, अनुराग बासु और मनीषा कोइराला सहित कई लोगों का नाम शामिल हैं।
संजय दत्त
संजय दत्त को लंग कैंसर हुआ था। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया था। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस बेहद चिंतिंत हो गए थे। हालांकि, कुछ महीनों बाद ही संजय ने इस बीमारी को मात दे दी।
इमरान हाशमी का बेटा अयान
इमरान हाशमी का बेटा अयान जब 4 साल का था, तब कैंसर का शिकार हो गया था, लेकिन इमरान ने हार नहीं मानी और अपने बेटे को भी मजबूत बनाया। अब उनका बेटा पूरी तरह से ठीक है।
राकेश रोशन
राकेश रोशन को गले में स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा कैंसर हुआ था। उन्होंने अपनी सर्जरी कराई। इसके बाद वो पूरी तरह से ठीक हो गए। उनके बेटे ऋतिक रोशन ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी और बताया था कि कैसे उनके पिता इस बीमारी से धीरे-धीरे रिकवर हुए।
मनीषा कोइराला
साल 2012 में मनीषा कोइराला को गर्भाश्य कैंसर का पता चला था। उन्होंने इस बीमारी का इलाज कराया और ठीक होकर अपनी जिंदगी जी रही हैं।
अनुराग बसु
मशहूर फिल्ममेकर अनुराग बासु को ब्लड कैंसर हुआ था। साल 2004 में उन्हें पता चला था कि वो ल्यूकीमिया नाम के कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने इस बीमारी को मात दी।
लीजा रे
एक्ट्रेस लीजा रे जब बॉलीवुड में करियर बना रही थीं, तब उन्हें कैंसर का पता चला था। शादी के एक महीने बाद ही उन्हें दोबारा कैंसर हुआ। हालांकि, उन्होंने इस बीमारी को मात दी और अब खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे को मेटास्टेटिस हाई ग्रेड कैंसर हुआ था। इस बीमारी का पता चलते ही वो तुरंत विदेश के लिए रवाना हुई थीं। कई महीनों तक वहां इलाज कराने के बाद वो भारत वापस लौट आई थीं। अब वो पूरी तरह से ठीक हैं और सोशल मीडिया पर अपने हेल्थ को लेकर अपडेट देती रहती हैं।
ताहिरा कश्यप
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा कश्यप ने ब्रेस्ट कैंसर को मात दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कीमोथेरेपी से लेकर हर ट्रीटमेंट की जानकारी दी। उन्होंने कई मौकों पर ये भी कहा है कि कैंसर से डरे नहीं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़