Year Ender 2022 : आलिया भट्ट से लेकर हंसिका मोटवानी तक, देखें सेलेब्स का वेडिंग एलबम
Year Ender 2022 : आलिया भट्ट से लेकर हंसिका मोटवानी तक, देखें सेलेब्स का वेडिंग एलबम
साल 2022 में बॉलीवुड और साउथ के कई सेलेब्स ने शादी रचाकर अपना घर बसाया है। 2022 में कई सेलेब्स ने शादी की और कुछ के तो शादी के साथ-साथ इस साल बच्चे भी हो गए। आइए देखते हैं 2022 में किन-किन सितारों ने चुना अपना जीवनसाथी।
साल 2022 में बॉलीवुड और साउथ के कई सेलेब्स ने शादी रचाकर अपना घर बसाया है। 2022 में कई सेलेब्स ने शादी की और कुछ के तो शादी के साथ-साथ इस साल बच्चे भी हो गए। आइए देखते हैं 2022 में किन-किन सितारों ने चुना अपना जीवनसाथी।
2/11Image Source : instagram/mouniroy
इस साल की शुरुआत में ही फेमस टीवी सीरियल नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को गोवा के हिल्टन गोवा रिजॉर्ट में बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग पारंपरिक अंदाज में शादी की। इस शादी में मौनी रॉय की दोस्त और एक्ट्रेस मंदिरा बेदी भी शामिल हुई थीं।
3/11Image Source : instagram/vikrant
एक्टर विक्रांत मेसी ने 18 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को 2015 से डेट कर रहे थे। शीतल और विक्रांत की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी में शीतल रेड आउटफिट पहना था जबकि विक्रांत ने ivory शेरवानी पहनी थी।
4/11Image Source : instagram/karishmatanna
एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी को वरुण बंगेरा संग मुंबई में सात फेरे लिए। रियल एस्टेट इन्वेस्टर वरुण बंगेरा संग करिश्मा ने गुजराती और साउथ इंडियन दोनों रस्मों में शादी की। इस खास दिन पर करिश्मा तन्ना पेस्टल पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
5/11Image Source : instagram/farhanout
एक्टर फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर के साथ 19 फरवरी को मुंबई के खंडाला में स्थित सुकून फार्महाउस में शादी की थी। इस शादी में दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। शिबानी और फरहान अख्तर एक दूसरे को 4 साल से डेट कर रहे थे।
6/11Image Source : instagram/aliabhatt
फैंस को कई सालों से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का इंतजार था जो कि इस साल खत्म हुआ। आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को परिवार वालों करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपने घर पर ही शादी रचाई थी। इस दौरान आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
7/11Image Source : instagram/nayantara.online
एक्ट्रेस नयनतारा ने 9 जून 2022 को चेन्नई में डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ शादी रचाई। नयनतारा की शादी में शाहरुख खान भी शामिल हुए थे। नयनतारा ने शादी में रेड साड़ी पहनी थी। खास बात ये है कि नयनतारा और विग्नेश इस साल 2 बच्चों के माता-पिता भी बन चुके हैं।
8/11Image Source : Instagram/payalrohatgi
एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने अपने बॉयफ्रेंड पहलवान संग्राम सिंह संग जुलाई में सात फेरे लिए। दोनों एक दूसरे को करीब 12 साल से डेट कर रहे थे।
9/11Image Source : instagram/richachadha
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इस साल अक्टूबर में शादी की। दोनों ने अबू जानी और संदीप खोसला का आउटफिट कैरी किया था। ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी में परिवार के लोगों के साथ करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
10/11Image Source : instagram/shahidkapoor
Pankaj Kapoor और सुप्रिया पाठक की बेटी सना कपूर ने 02 मार्च को एक्टर मनोज पहवा और सीमा पहवा के बेटे मयंक पहवा से शादी की। शाहिद कपूर की बहन की शादी महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में हुई जिसमें केवल परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
11/11Image Source : instagram/ihansika
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी पहचान बना चुकीं हंसिका मोटवानी ने सोहेल कथूरिया संग 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के अरावली की पहाड़ियों के बीच मुंडोता फोर्ट में रॉयल अंदाज में शादी की है। दोनों की ग्रैंड शादी में कई सेलेब्स शामिल हुए थे।