₹10 लाख से कम में मिलने वाली 3 बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारें, फीचर्स और रेंज दोनों कर देंगे हैरान!
₹10 लाख से कम में मिलने वाली 3 बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारें, फीचर्स और रेंज दोनों कर देंगे हैरान!
देश में ₹10 लाख के बजट में ऐसी 3 बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं, जो अपनी शानदार रेंज, कम्फर्ट और फीचर्स से किसी को भी हैरान कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन टॉप 3 बजट EV कारों की पूरी डिटेल।
Published : Jul 23, 2026 02:52 pm IST, Updated : Jul 23, 2026 02:52 pm IST
1/5Image Source : Canva
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में पेट्रोल और डीजल की ज्यादा कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है। हाल में आया एक डाटा भी यही कहता है कि जून 2026 में इलेक्टिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ी है। यदि आप भी एक किफायती, कम खर्च वाली और आधुनिक फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा पैसे ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। देश में ₹10 लाख के बजट में ऐसी 3 बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं, जो अपनी शानदार रेंज, कम्फर्ट और फीचर्स से किसी को भी हैरान कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन टॉप 3 बजट EV कारों की पूरी डिटेल।
2/5Image Source : Official website
Tata Tiago EV: टाटा मोटर्स की टिआगो ईवी बजट सेगमेंट में सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय कारों में से एक है। 4-डोर प्रैक्टिकैलिटी और बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग के साथ आने वाली यह कार एक परफेक्ट फैमिली ईवी है। इसकी कीमत ₹6.99 लाख से ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसके बेस और मिड-टीयर वेरिएंट्स देश के अधिकांश शहरों में ₹10 लाख ऑन-रोड बजट में आसानी से मिल जाते हैं। ड्राइविंग रेंज की बात करें तो 19.2 kWh और 24 kWh बैटरी पैक के आधार पर एक फुल चार्ज में 250 किमी से 315 किमी तक चल सकती है।
3/5Image Source : Official website
MG Comet EV: यदि आप ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों में रहते हैं और पार्किंग की समस्या से निपटना चाहते हैं, तो एमजी कॉमेट ईवी आपके लिए सबसे सही ऑप्शन हो सकता है। यह अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट माइक्रो-हैचबैक कार लेटेस्ट तकनीक से लैस है। इसकी कीमत ₹7.80 लाख से ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) तक है। एमजी कॉमेट ईवी की ड्राइविंग रेंज सिंगल फुल चार्ज में 230 किमी तक की है।
4/5Image Source : Official website
Tata Punch EV: अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप एक मजबूत एसयूवी लुक वाली इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, तो टाटा पंच ईवी का बेस वेरिएंट आपके बजट में बिल्कुल सटीक बैठता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। 30 kWh बैटरी पैक के साथ कंपनी इस कार की रेंज 315 किमी तक की क्लेम करती है।
5/5Image Source : Official website/Canva
जहां Tata Tiago EV एक फैमिली कार का एक्सपीरिएंस देती है, वहीं MG Comet EV शहर के ज्यादा ट्रैफिक और टेक-लवर्स के लिए एक आइडल ऑप्शन है। इसके अलावा, जो लोग एक मजबूत एसयूवी लुक और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस चाहते हैं, उनके लिए Tata Punch EV का बेस मॉडल सबसे मुफीद बैठता है। अपनी जरूरत, डेली ड्राइविंग रेंज और अपनी पसंद के अनुसार आप इनमें से सही कार का चुनाव कर सकते हैं।