Published : Aug 26, 2026 03:52 pm IST, Updated : Aug 26, 2026 03:52 pm IST
1/5Image Source : Air India
टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने भूटान की एयरलाइन कंपनी ड्रुकएयर- रॉयल भूटान एयरलाइंस के साथ बुधवार को इंटरलाइन पार्टनरशिप कर ली। इंटरलाइन पार्टनरशिप के तहत दोनों एयरलाइन कंपनियों एक-दूसरे के नेटवर्क पर यात्रियों को सेवाएं प्रदान करेंगी। इससे दोनों पड़ोसी देशों के बीच कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
2/5Image Source : Air India
एयर इंडिया ने कहा कि इस पार्टनरशिप के साथ वो अब अपने या पार्टनर के नेटवर्क के जरिए सार्क क्षेत्र के लगभग सभी देशों के लिए सेवाएं उपलब्ध कराती है। भारत और भूटान के अलावा दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान, मालदीव और श्रीलंका शामिल हैं।
3/5Image Source : Drukair
इंटरलाइन सिस्टम, एक ऐसी पार्टनरशिप है, जिसके तहत पार्टनर एयरलाइन कंपनी द्वारा ऑपरेट की जाने वाली फ्लाइट्स के लिए टिकट जारी और स्वीकार किए जाते हैं। इंटरलाइन टिकट जारी करते समय ऑपरेट करने वाली एयरलाइन के फ्लाइट नंबर का इस्तेमाल किया जाता है।
4/5Image Source : Drukair
एयर इंडिया ने कहा कि भूटान की एयरलाइन कंपनी के साथ ये पार्टनरशिप यात्रियों को एक ही टिकट पर एयर इंडिया और ड्रुकएयर की फ्लाइट्स को जोड़कर यात्रा करने की सुविधा देती है, जिससे शुरुआत से अंत तक आसान और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित होती है।
5/5Image Source : Drukair
इसी तरह, ड्रुकएयर के यात्रियों को दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता के रास्ते एयर इंडिया के व्यापक घरेलू नेटवर्क तक सीधी पहुंच मिलेगी। ड्रुकएयर के सीईओ तांडी वांगचुक ने कहा, ''ये साझेदारी ड्रुकएयर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि हम अपने वैश्विक संपर्क को मजबूत करने और अपने यात्रियों के यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।''