Published : Sep 09, 2026 02:45 pm IST, Updated : Sep 09, 2026 02:45 pm IST
1/5Image Source : AP
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की 2020-21 सीरीज XII के लिए प्रीमैच्यॉर (समय से पहले) रिडेम्पशन की कीमत की घोषणा कर दी है। RBI ने इसके लिए 15,355 रुपये प्रति यूनिट की कीमत तय की है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की 2020-21 सीरीज XII साल 2021 में 9 मार्च को जारी की गई थी। भारतीय रिजर्व बैंक के एक बयान के मुताबिक, निवेशकों के पास 9 सितंबर, 2026 से इस सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) किश्त को समय से पहले रिडीम करने का ऑप्शन होगा।
2/5Image Source : AP
RBI के बयान के मुताबिक, SGB सीरीज के गोल्ड बॉन्ड जारी होने की तारीख से 5 साल बाद, उस तारीख पर जब ब्याज का भुगतान किया जाना है, बॉन्ड को समय से पहले रिडीम किया जा सकता है। बयान में आगे कहा गया है कि गोल्ड बॉन्ड सीरीज की रिडेम्पशन वैल्यू का कैलकुलेशन, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा पिछले तीन कामकाजी दिनों के लिए जारी 999 शुद्धता वाले सोने की क्लोजिंग कीमतों के साधारण औसत के आधार पर की जाती है।
3/5Image Source : AP
9 सितंबर, 2026 को SGB के प्रीमैच्यॉर रिडेम्पशन के लिए 15,355 रुपये प्रति यूनिट की कीमत तय की गई है। ये कीमत सोने की पिछले 3 कामकाजी दिनों- 4 सितंबर, 7 सितंबर और 8 सितंबर के क्लोजिंग प्राइज के औसत के आधार पर तय की गई है।
4/5Image Source : AP
भारतीय रिजर्व बैंक ने SGB 2020-21 सीरीज XII के लिए प्रत्येक यूनिट के लिए 4612 रुपये (ऑनलाइन पेमेंट) और 4662 रुपये (ऑफलाइन पेमेंट) फिक्स की थी। अब उन्हीं यूनिट्स के लिए RBI निवेशकों को 15,355 रुपये रुपये देने जा रहा है। यानी, निवेशकों को सीधे-सीधे 233 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा होगा। अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम में 1 लाख रुपये लगाए होंगे, तो अब उसे 3.33 लाख रुपये मिलेंगे।
5/5Image Source : AFP
इतना ही नहीं, आरबीआई की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत, निवेश की गई राशि पर हर साल 2.5 प्रतिशत का ब्याज भी मिलता है। हालांकि, आरबीआई ने अब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) स्कीम के तहत नए बॉन्ड की बिक्री बंद कर दी है।