मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया तोहफा! अब 10 साल तक सर्विस की टेंशन खत्म, कंपनी लाई नया स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान
मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया तोहफा! अब 10 साल तक सर्विस की टेंशन खत्म, कंपनी लाई नया स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान
मारुति सुजुकी के नए स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान (SMP) के तहत ग्राहकों को सर्विसिंग की लेबर कॉस्ट पर कम से कम 10% की बचत मिलेगी। साथ ही पार्ट्स और अन्य जरूरी सामान पर भी एक्स्ट्रा डिस्काउंट का फायदा मिलेगा।
Published : Jun 16, 2026 12:20 pm IST, Updated : Jun 16, 2026 12:20 pm IST
1/5Image Source : Official website
भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद शानदार और अनोखी स्कीम लेकर आई है। कंपनी ने मौजूदा कार मालिकों के लिए स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान लॉन्च किया है, जो आपकी गाड़ी के रखरखाव के खर्च को बेहद कम कर देगा। यह एक प्री-पेड आफ्टर-सेल्स मेंटेनेंस प्लान है, जिसे प्राइवेट और कमर्शियल दोनों तरह के वाहन मालिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
2/5Image Source : Official website
मारुति के इस स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान (SMP) को लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्राहकों को गाड़ी की सर्विसिंग के लेबर कॉस्ट पर न्यूनतम 10 प्रतिशत की सीधी बचत होगी। इसके अलावा, गाड़ी के पार्ट्स और अन्य कंज्यूमेबल्स आइटम्स पर भी एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा।
3/5Image Source : Canva
कंपनी ने इस प्लान के तहत प्राइवेट कार मालिकों के लिए जहां 2 साल/20,000 किमी और 5 साल/50,000 किमी के अलावा अधिकतम 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर तक का लॉन्ग-टर्म कवरेज दिया जा रहा है; वहीं कमर्शियल वाहनों (जैसे टैक्सी और फ्लीट ऑपरेटर्स) के लिए इस स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान को 10 साल या 1,60,000 किलोमीटर तक के लिए चुना जा सकता है। इस प्लान की सबसे खास बात इसकी फ्लेक्सिबिलिटी है, यानी ग्राहक अपनी कार के इस्तेमाल के हिसाब से सर्विस पैकेज को खुद कस्टमाइज कर सकते हैं।
4/5Image Source : Canva
आमतौर पर गाड़ियों के सामान्य मेंटेनेंस पैकेजेस में घिसने वाले पार्ट्स शामिल नहीं होते हैं, लेकिन मारुति सुजुकी अपने इस स्पेशल प्लान के विस्तार के रूप में ग्राहकों को ज्यादा सुरक्षा भी दे रही है। इस स्कीम के तहत कार मालिक अपनी पसंद के अनुसार क्लच और ब्रेक जैसे ज्यादा घिसने वाले पार्ट्स के लिए भी ऑप्शनल कवरेज का ऑप्शन चुन सकते हैं।
5/5Image Source : Canva
मारुति सुजुकी ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए इस प्लान को पैन-इंडिया लेवल पर लागू किया है। इसका मतलब यह है कि आपने यह स्मार्ट मेंटेनेंस प्लान देश के किसी भी कोने, राज्य या डीलरशिप से खरीदा हो, आप भारत में मौजूद मारुति सुजुकी के किसी भी अधिकृत वर्कशॉप पर जाकर अपनी कार की कैशलेस और सुरक्षित सर्विसिंग का पूरा लाभ उठा सकते हैं।