Noida International Airport: यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, तस्वीरों में देखें कितना भव्य है एयरपोर्ट
Noida International Airport: यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, तस्वीरों में देखें कितना भव्य है एयरपोर्ट
भारत के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक माने जाने वाले इस एयरपोर्ट को 4 अलग-अलग चरणों में लगभग 29,560 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से डेवलप किया जा रहा है, जिसके पहले चरण का आज पीएम मोदी ने उद्घाटन किया।
Published : Mar 28, 2026 01:20 pm IST, Updated : Mar 28, 2026 01:20 pm IST
1/10Image Source : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया। पीएम मोदी ने इसके साथ ही, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कार्गो टर्मिनल का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा, उन्होंने एयरपोर्ट पर MRO (एयरक्राफ्ट मेनटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल) फैसिलिटी का शिलान्यास किया।
2/10Image Source : https://x.com/myogiadityanath
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही, उत्तर प्रदेश को 5वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया है। इस एयरपोर्ट से सिर्फ नोएडा और ग्रेटर नोएडा ही नहीं बल्कि अलीगढ़, मथुरा, आगरा, दिल्ली, गाजियाबाद और फरीदाबाद के लोगों को भी फायदा मिलेगा।
3/10Image Source : PTI
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा, यूपी के 4 अन्य इंटरनेशनल एयरपोर्टों में राजधानी लखनऊ का चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या का महाऋषि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शामिल हैं।
4/10Image Source : https://x.com/narendramodi
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अपने पहले चरण में सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा। जबकि, पूरी तरह से डेवलप होने के बाद ये एयरपोर्ट हर साल लगभग 7 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा।
5/10Image Source : PTI
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजनाओं में से एक है। नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से विकसित किया गया है।
6/10Image Source : PTI
भारत के सबसे बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक माने जाने वाले इस एयरपोर्ट को 4 अलग-अलग चरणों में लगभग 29,560 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से डेवलप किया जा रहा है, जिसके पहले चरण का आज उद्घाटन होने जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को साल 2018 में केंद्र सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी।
7/10Image Source : PTI
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही उत्तर प्रदेश, देश का सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला राज्य बन गया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर, यूपी में कुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की संख्या 5 हो गई है। केरल और तमिलनाडु में अभी 4-4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे संचालित हो रहे हैं।
8/10Image Source : https://x.com/narendramodi
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के अनुसार, आमतौर पर एयरोड्रोम लाइसेंस जारी होने और फ्लाइट सर्विस के शुरू होने के बीच 45 दिन से लेकर 60 दिनों तक का अंतर होता है। नोएडा एयरपोर्ट को इसी महीने 6 तारीख को एयरोड्रोम लाइसेंस मिला था। इससे ये संकेत मिलता है कि आज उद्घाटन होने के बाद अप्रैल के आखिर में या मई की शुरुआत में यहां से कमर्शियल सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
9/10Image Source : PTI
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सबसे पहले मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरू, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के लिए सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। जिसके बाद लखनऊ, अहमदाबाद, पुणे, गोवा, जयपुर जैसे शहरों के लिए भी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट शुरू होने से लगभग 4-6 हफ्ते पहले बुकिंग शुरू होने की उम्मीद है।
10/10Image Source : PTI
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन भारत के ग्लोबल एविएशन सेंटर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एनसीआर के लिए एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश द्वार के रूप में परिकल्पित ये हवाई अड्डा, देश के हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संपर्क को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।