1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. Post Office में जमा करें ₹3,50,000 मिलेगा ₹1,57,162 का गारंटीड ब्याज, जानें कौन सी है स्कीम

Post Office में जमा करें ₹3,50,000 मिलेगा ₹1,57,162 का गारंटीड ब्याज, जानें कौन सी है स्कीम

Published : Dec 18, 2025 08:35 pm IST,  Updated : Dec 18, 2025 08:41 pm IST
पोस्ट ऑफिस की एक खास सेविंग स्कीम है- नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट। भारत सरकार के सपोर्ट वाली इस स्कीम में निवेश बिल्कुल सुरक्षित है और गारंटीड रिटर्न भी मिलता है। मध्यम वर्ग और छोटे निवेशकों के लिए यह एक बेहतर निवेश साधन है। इस स्कीम में बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई जोखिम नहीं होता।
1/6 Image Source : PTI

पोस्ट ऑफिस एनएससी स्कीम में निवेश अवधि 5 साल की होती है। कम से कम 1000 रुपये निवेश करना होता है। इसमें कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है। आप चाहें जितनी मर्जी पैसे निवेश कर सकते हैं। ब्याज दर की हर तिमाही भारत सरकार समीक्षा करती है।
2/6 Image Source : freepik
पोस्ट ऑफिस एनएससी स्कीम में निवेश अवधि 5 साल की होती है। कम से कम 1000 रुपये निवेश करना होता है। इसमें कोई मैक्सिमम लिमिट नहीं है। आप चाहें जितनी मर्जी पैसे निवेश कर सकते हैं। ब्याज दर की हर तिमाही भारत सरकार समीक्षा करती है।
एक अहम बात जान लें कि ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इस स्कीम में निवेशक सिर्फ भारत का निवासी होना चाहिए। गैर-निवासी भारतीय (एनआरआई), हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ), ट्रस्ट और कंपनियां इस स्कीम में निवेश के लिए पात्र नहीं हैं।
3/6 Image Source : INDIA TV
एक अहम बात जान लें कि ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इस स्कीम में निवेशक सिर्फ भारत का निवासी होना चाहिए। गैर-निवासी भारतीय (एनआरआई), हिंदू अविभाजित परिवार (एचयूएफ), ट्रस्ट और कंपनियां इस स्कीम में निवेश के लिए पात्र नहीं हैं।
पोस्ट ऑफिस की एनएससी सेविंग स्कीम पर अभी 7.7 प्रतिशत सालाना ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस आधार पर अगर आप इस स्कीम में एकमुश्त ₹3,50,000 जमा करते हैं तो कैलकुलेशन के मुताबिक, आपको मेच्योरिटी यानी 5 साल पर ₹1,57,162 का गारंटीड रिटर्न मिलेगा। इस प्रकार, तब आपके पास कुल ₹5,07,162 जमा होगा।
4/6 Image Source : PIXABAY

पोस्ट ऑफिस की एनएससी सेविंग स्कीम में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स से छूट भी देता है। इनका लॉक-इन पीरियड पांच साल का होता है। NSC पर फिक्स्ड इंटरेस्ट मिलता है।
5/6 Image Source : PIXABAY
पोस्ट ऑफिस की एनएससी सेविंग स्कीम में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स से छूट भी देता है। इनका लॉक-इन पीरियड पांच साल का होता है। NSC पर फिक्स्ड इंटरेस्ट मिलता है।
Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।
6/6 Image Source : PIXABAY

Advertisement