Published : Sep 13, 2025 04:59 pm IST, Updated : Sep 13, 2025 04:59 pm IST
1/5Image Source : India TV
SIP Calculator: आज से कुछ साल पहले तक आम निवेशक म्यूचुअल फंड्स जैसे रिस्की इंवेस्टमेंट टूल्स से काफी दूरी बनाकर रखते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है और भारत का आम निवेशक बढ़-चढ़कर म्यूचुअल फंड्स एसआईपी में निवेश कर रहे हैं। म्यूचुअल फंड्स में शेयर बाजार का काफी रिस्क है और ये जानते हुए भी लोग एसआईपी में पैसा लगा रहे हैं। आज हम जानेंगे कि SIP में हर महीने ₹10,000 जमा करें तो 15 साल में कितना फंड तैयार हो सकता है?
2/5Image Source : India TV
एसआईपी को आप जितने लंबे समय के लिए चलाएंगे, आपको उतना ही ज्यादा पैसा मिलेगा। एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर आपको कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है। ऐसे में आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए तय की अवधि से थोड़ा ज्यादा समय तक निवेश जारी रखना चाहिए।
3/5Image Source : India TV
अगर आपको हर साल 12 प्रतिशत का औसत रिटर्न मिलता है तो 10,000 रुपये की एसआईपी से 15 साल में 47.59 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। 15 साल तक हर महीने 10,000 रुपये जमा करने से आपका कुल निवेश 18 लाख रुपये हो जाएगा और आपको इस पर 12 प्रतिशत के हिसाब से करीब 29.59 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा।
4/5Image Source : India TV
इसी तरह, अगर आपको हर साल 15 प्रतिशत का औसत रिटर्न मिलता है तो 10,000 रुपये की एसआईपी से 15 साल में 61.63 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। 15 साल तक हर महीने 10,000 रुपये जमा करने से आपका कुल निवेश 18 लाख रुपये हो जाएगा और आपको इस पर 15 प्रतिशत के हिसाब से करीब 43.63 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा।
5/5Image Source : Freepik
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।