Published : Sep 16, 2025 11:50 pm IST, Updated : Sep 16, 2025 11:50 pm IST
1/5Image Source : India TV
SIP Calculator: आज के इस समय में लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के लिए म्यूचुअल फंड एसआईपी को एक प्रभावशाली ऑप्शन माना जाता है। म्यूचुअल फंड एसआईपी में शेयर बाजार का काफी रिस्क है, लेकिन ये बात भी सच है कि इसमें होने वाली कमाई भी शेयर बाजार से ही होती है। इसके अलावा, एसआईपी में कंपाउंडिंग से भी बड़ा फंड तैयार करने में काफी मदद मिलती है। इसलिए, एसआईपी को जितने लंबे समय के लिए चलाया जाएगा, उतना ही बड़ा फंड तैयार होगा।
2/5Image Source : India TV
एसआईपी से आप कितना बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं, ये कुछ अहम बातों पर निर्भर करता है। सबसे पहला तो ये कि आप कितनी रुपये की एसआईपी कर रहे हैं। दूसरी बात ये कि आप कितने समय के लिए निवेश कर रहे हैं और तीसरी बात ये कि आपको कितना रिटर्न मिल रहा है।
3/5Image Source : India TV
अगर आपको हर साल औसतन 12 प्रतिशत का अनुमानित सालाना रिटर्न मिलता है तो 5000 रुपये की एसआईपी से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने में आपको 26 से 27 साल का समय लग सकता है। इसी तरह, अगर आपको हर साल औसतन 15 प्रतिशत का अनुमानित सालाना रिटर्न मिलता है तो 5000 रुपये की एसआईपी से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने में आपको 23 साल का समय लग सकता है।
4/5Image Source : India TV
एसआईपी करते समय आपको कुछ बहुत जरूरी बातों का भी ध्यान रखना होगा। एसआईपी में कभी भी एक समान रिटर्न नहीं मिलता है, ये हमेशा ऊपर-नीचे होता रहता है। बाजार में तेजी रहेगी तो आपको ज्यादा रिटर्न मिलेगा। इसी तरह, अगर बाजार में गिरावट रहेगी तो आपको नुकसान भी उठाना पड़ेगा। एसआईपी से मिलने वाले रिटर्न पर आपको कैपिटल गेन्स टैक्स भी चुकाना होता है। ऐसे में आपको अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए तय की गई अवधि से थोड़ा ज्यादा समय तक निवेश जारी रखना होगा।
5/5Image Source : India TV
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।