शहनाज गिल हो गई हैं हद से ज्यादा ग्लैमरस, अदाओं से धड़का रहीं फैंस का दिल
शहनाज गिल हो गई हैं हद से ज्यादा ग्लैमरस, अदाओं से धड़का रहीं फैंस का दिल
'बिग बॉस 13' से घर-घर में पहचान बनाने वाली शहनाज गिल अब बड़े पर्दे की हीरोइन बन गई हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक्ट्रेस अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस का हिलाया फोटोशूट तेजी से वायरल हो रहा है।
Published : May 10, 2024 06:30 pm IST, Updated : May 10, 2024 06:30 pm IST
1/6Image Source : Instagram
'बिग बॉस 13' से घर-घर में मशहूर होने वाली शहनाज गिल छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग और सिंगिग दोनों से लोगों को प्रभावित कर रही हैं। सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली शहनाज गिल अब काफी ग्लैमरस हो गई हैं।
2/6Image Source : Instagram
हाल में ही शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में स्काइ ब्लू कलर की ड्रेस में नडक आ रही हैं। शहनाज ने हैवी मेकअप के साथ ही हाई हील्स कैरी की हैं। वो अपने हर पोज में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा, 'सुंदरता को पुनर्परिभाषित करते हुए, एक समय में एक उग्र मुद्रा।'
3/6Image Source : Instagram
शहनाज गिल बीते कुछ दिनों से फैशन आइकन बन गई हैं। वो अपने आउटफिट्स को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। बता दें हाल में ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में 'पटना शुक्ला' के गाने से बतौर सिंगर डेब्यू किया। वहीं हाल में ही उन्होंने सनी सिंह के साथ अपना म्यूजिक वीडियो 'धुप लगदी' भी जारी किया।
4/6Image Source : Instagram
आखिरी बार एक्ट्रेस शहनाज गिल रिया कपूर की फिल्म 'थैक्यू फॉर कमिंग' में नजर आईं। फिल्म में उनका रोल छोटा ही था लेकिन काफी ग्लैमरस था। इस फिल्म में उनका अलग ही अवतार देखने को मिला। इतना ही नहीं छोटे से रोल में भी एक्ट्रेस छा गईं।
5/6Image Source : Instagram
इससे पहले एक्ट्रेस 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखी थीं। इस फिल्म में राघव जुयाल भी थे, जिसके बाद दोनों के रिलेशन में होने की खबरें सामने आने लगीं। कहा जाने लगा कि एक्ट्रेस उन्हें डेट कर रही हैं, यही वजह है कि वो उनके साथ वेकेशन पर जा रही हैं।
6/6Image Source : Instagram
इसके अलवा सिंगर गुरु रंधावा से भी शहनाज गिल का नाम जुड़ा। सिंगर ने खुद ही साफ कर दिया कि वो और शहनाज गिल सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब जल्द ही एक्ट्रेस एक बार फिर दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ पंजाबी फिल्म Ranna Ch Dhanna में लीड रोल निभाएंगी। ये फिल्म एक लव ट्रायंगल होने वाली है।