Published : Nov 13, 2024 01:17 pm IST, Updated : Nov 13, 2024 01:18 pm IST
1/7Image Source : Instagram
बीते कुछ साल में साउथ की फिल्मों की कहानियों ने लोगों के दिल और दिमाग को हिलाकर रख दिया है। बेहतरीन कहानी, दमदार एक्टिंग और हकीकत के रूबरू करवाती कई फिल्मों ने लोगों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए मजबूर कर दिया था। बीते साल 2023 में मलयालम भाषा में बनी एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया बल्कि रिश्तों की कड़वी सच्चाई को उधेड़कर लोगों के सामने रख दिया। इस फिल्म का नाम था '2018 एव्रीवन इज अ हीरो' (2018 Everyone Is a Hero)।
2/7Image Source : Instagram
इस फिल्म में केरल में आई भीषण बाढ़ की दर्दनाक चीखों को ऐसे पेश किया कि लोगों की रूह कांप गई। 26करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी इतिहास रच दिया और 176 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर डाला। इतना ही नहीं फिल्म ने 2 फिल्म फेयर समेत कुल 12 खिताब अपने नाम किए और आईएमडीबी पर भी 10 में से 8.3 रेटिंग हासिल की।
3/7Image Source : Instagram
साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी असल घटना पर आधारित थी। 2018 में केरल में आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों की जिंदगी तहस-नहस कर दी थी। इस बाढ़ में लोगों ने न केवल जान गंवाई बल्कि लोगों के घर-बार भी पानी के बहाव के साथ बह गए थे। जब केरल में बाढ़ अपने चरम पर थी और सरकार से लेकर तमाम व्यवस्थाएं औंधे मुंह गिरी थीं, तब मछुआरों के कुछ ग्रुप्स ने लोगों की जिंदगी की सुरक्षा की कमान संभाली थी।
4/7Image Source : Instagram
मछुआरों ने न केवल लोगों के डूबने से बचाया बल्कि बाढ़ के रिमोट क्षेत्रों में भी जरूरत का सामान पहुंचाया और जिंदगी की सुरक्षा की। केरल में बाढ़ से मची चीत्खारों के बीच समाज के ही कुछ हीरोज सामने आए। 5 मई 2023 के मलयालम भाषा की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो लोग हलकान रह गए। इसकी कहानी और कहानी की दर्दनाक सच्चाई पर्दे पर देख लोगों के गले भर आए और आंसू बहने लगे थे। फिल्म देखने सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ लगती रही।
5/7Image Source : Instagram
महज 26 करोड़ रुपयों में बनी इस फिल्म ने 176 करोड़ रुपयों की कमाई कर इतिहास रच दिया था। इतना ही नहीं ये फिल्म सबसे तेजी से 100 करोड़ रुपयों की वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली पहली फिल्म भी बन गई थी। फिल्म को 5 भाषाओं में डब किया गया था और पूरे देश में इसे पसंद किया गया था। फिल्म ने 2024 में साउथ फिल्म फेयर के 2 अवॉर्ड अपने नाम किए थे और 1 नॉमिनेशन भी मिला था। 2024 की बेस्ट फिल्म का साउथ फिल्म फेयर अवॉर्ड फिल्म के हिस्से गया था।
6/7Image Source : Instagram
इसके साथ ही फिल्म के डायरेक्टर जूड एंथॉनी जोसेफ को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड दिया गया था। इसके साथ ही फिल्म को भी बेस्ट फिल्म का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला।
7/7Image Source : Instagram
साथ ही फिल्म के लीड एक्टर टोविनो थॉमस को भी बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किया गया था। हालांकि उन्हें ये अवॉर्ड नहीं मिला। फिल्म के फेयर के साथ इस मूवी ने 12 से ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।