23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये धांसू साउथ फिल्में, एक्शन-कॉमेडी का मिलेगा डबल डोज
23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ये धांसू साउथ फिल्में, एक्शन-कॉमेडी का मिलेगा डबल डोज
साउथ की एक या दो नहीं बल्कि मई में रिलीज होने वाली ये 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है। सिनेप्रेमियों के लिए ये महीने काफी मजेदार होने वाला है। आपको एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर सबकुछ एक साथ देखने को मिलेना वाला है। इस हफ्ते बड़े पर्दे पर आने वाली साउथ की धामकेदार फिल्मों की लिस्ट यहां दी गई है।
Published : May 22, 2025 10:31 pm IST, Updated : May 22, 2025 10:31 pm IST
1/7Image Source : Instagram
साउथ की एक या दो नहीं बल्कि मई में रिलीज होने वाली ये 5 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है। सिनेप्रेमियों के लिए ये महीने काफी मजेदार होने वाला है। आपको एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर सबकुछ एक साथ देखने को मिलेना वाला है। इस हफ्ते बड़े पर्दे पर आने वाली साउथ की धामकेदार फिल्मों की लिस्ट यहां दी गई है।
2/7Image Source : Instagram
इस हफ्ते मलयालम फिल्मों के शौकीनों के लिए बड़ी खुश की बात है। फिल्मों की एक नई लाइनअप दुनिया भर के सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। चाहे आप एक्शन, कॉमेडी या ड्रामा के मूड में हों, आने वाली फिल्में हर किसी के लिए कुछ न कुछ लेकर आएंगी। इस हफ्ते सिनेमाघरों में आने वाली मलयालम फिल्में आपको टेंशन फ्री कर देगी।
3/7Image Source : Instagram
'नारिवेट्टा' में टोविनो थॉमस, सूरज वेंजरामूडू और प्रियंवदा कृष्णन है। इस फिल्म की कहानी कुछ सच्ची घटनाओं से प्रेरित है जो पुलिस थ्रिलर है। हालांकि, इसे पहले 16 मई को रिलीज करने के लिए स्लेट किया गया था, लेकिन बाद में निर्माताओं ने इसे 23 मई को रिलीज करने का फैसला किया।
4/7Image Source : Instagram
श्रीकांत मुरली और संजना डॉस की फिल्म 'मूनवॉक' 1980 के दशक के बीच में केरल के एक सुदूर गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सच्ची घटनाओं को दिखाया गया है। कहानी ब्रेकडांस सीखने के जुनूनी युवा व्यक्तियों के एक ग्रुप की है। अपने सपने का पीछा करते हुए उनकी यात्रा व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों तरह की चुनौतियों से भरी हुई है। विनोद ए. के. द्वारा निर्देशित और लिस्टिन स्टीफन द्वारा निर्मित इस फिल्म में प्रशांत पिल्लई द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।
5/7Image Source : Instagram
गिनीज पकरू, टीनी टॉम और राकेश सुब्रमण्यम स्टारर '916 कुंजूटन' भी 23 मई, 2025 को रिलीज होने वाली है। इसमें सिद्धार्थ की जर्नी दिखाई गई है जिसे प्यार से कुंजूटन के नाम से जाना जाता है। वह बौना व्यक्ति होता है जो दो बहुत अलग जीवन जीता है। अपने गांव में वह एक छोटी सी चाय की दुकान चलाता है और शहर में वह एक सफल बिजनेसमैन है। उसकी जिंदगी तब बदलने लगती है जब उसे शादी का प्रस्ताव मिलता है।
6/7Image Source : Instagram
'मिस्टर एंड मिसेज बैचलर' में अनस्वरा राजन, दयाना हमीद और इंद्रजीत सुकुमारन नजर आने वाले हैं। अगर आपको मलयालम रोमांटिक ड्रामा पसंद है, तो कल सिनेमाघरों में यह फिल्म जरूर देखें। 'मिस्टर एंड मिसेज बैचलर' का निर्देशन दीपू करुणाकरण ने किया है।
7/7Image Source : Instagram
इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुलिस डे' में अंसिबा हसन, नंदू और धर्मजन बोलगट्टी हैं। यह फिल्म एक DYSP की रहस्यमयी मौत के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे शुरू में आत्महत्या माना जाता था। हालांकि, जब IPS अधिकारी लाल मोहन जांच शुरू करते हैं, तो मामले में चौंकाने वाले मोड़ सामने आते हैं जो संभावित हत्या की ओर इशारा करते हैं। प्रत्येक कदम के साथ, छिपी हुई सच्चाई सामने आती है। संतोष मोहन पालोडु द्वारा निर्देशित ये फिल्म भी सिनेमाघरों में धमाका करेगी।