अंकिता लोखंडे की खूबसूरत का ये जादुई पानी है राज, एक्ट्रेस ने बताया कैसे करती हैं शरीर को डिटॉक्स
अंकिता लोखंडे की खूबसूरत का ये जादुई पानी है राज, एक्ट्रेस ने बताया कैसे करती हैं शरीर को डिटॉक्स
रुबीना दिलैक के व्लॉग पर अंकिता लोखंडे ने अपनी सुबह की दिनचर्या के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने विस्तार से बताया कि वह सुबह नाश्ते से पहले वह खूबसूरत दिखाने के लिए क्या खाती हैं।
Published : Jul 11, 2025 12:09 pm IST, Updated : Jul 11, 2025 12:09 pm IST
1/8Image Source : Instagram
अंकिता लोखंडे को उनके काम के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के लिए भी सराहा जाता है। पिछले कुछ सालों से एक्ट्रेस फिट और खूबसूरत बने रहने के लिए कई घरेलू उपाय का सराहा ले रही हैं। पहली बार, अंकिता ने अपनी सुबह की दिनचर्या शेयर की है जो उन्हें पूरे दिन स्वस्थ और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। एक्ट्रेस हाल ही में रुबीना दिलैक के व्लॉग पर नजर आईं और बताया कि कैसे वह सुबह अपने शरीर को डिटॉक्स करती हैं।
2/8Image Source : Instagram
रुबीना दिलैक के साथ बातचीत के दौरान, अंकिता लोखंडे ने अपनी सुबह की दिनचर्या का खुलासा कर दिया और बताया कि वह हर सुबह नाश्ते से पहले सभी जरूरी चीजों पर ध्यान देती है। वह खुद को हाइड्रेट रखने के लिए लिक्विड से भरी एक बड़ी ट्रे तैयार करती हैं और उसे पीती हैं।
3/8Image Source : Instagram
सुबह उठते ही अंकिता लोखंडे अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए मेथी के दाने और दालचीनी के पानी से करती हैं। इसके अलावा, वह एक चम्मच अजवाइन, जीरा और सौंफ से बना पाउडर, एलोवेरा, लहसुन की एक कली, केसर वाला पानी, शीलाजीत का पानी और एक विटामिन सी कैप्सूल भी लेती हैं।
4/8Image Source : Instagram
अंकिता ने बताया कि वह रोज सुबह उठते ही लगभग डेढ़ से दो लीटर पानी पीती हैं। उन्होंने बताया कि इन आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के बाद से उनमें काफी बदलाव आए हैं। इसके बाद, अंकिता चुकंदर, नारियल पानी और कई भीगे हुए बीजों से बना एक हेल्दी जूस पीती हैं। वह हर सुबह सभी को ये जूस को पीने की सलाह देती हैं और उन्होंने बताया कि उनके पति विक्की जैन भी इसे पीते हैं।
5/8Image Source : Instagram
'पवित्र रिश्ता' की एक्ट्रेस ने अच्छी सेहत और त्वचा को बनाए रखने के लिए सुबह शरीर को डिटॉक्स करने के महत्व पर जोर दिया। अंकिता ने यह भी बताया कि इन आदतों की वजह से वह अच्छे से सो पाती हैं क्योंकि इन उपायों के बाद उनकी स्लीप साइकिल काफी बेहतर हो गई।
6/8Image Source : Instagram
इसके अलावा, अंकिता ने अपने 'जादुई पानी' के बारे में बताया। वह चांदी के गिलास में पानी और केसर भरकर रखती हैं, फिर अपनी बालकनी में धूप में खड़ी होकर पानी को पीती हैं। उन्होंने बताया, 'मैं उस पानी को सुबह की पहली धूप में पीती हूं। मैं बस सकारात्मक बातें सोचती हूं और फिर उसे पी जाती हूं। इसी तरह मैं अपने दिन की शुरुआत करती हूं। आपको कुछ नहीं करना है। बस उस पानी को पीने से पहले उसे बातें करनी हैं। ब्रह्मांड का धन्यवाद करना है। यह एक अद्भुत एहसास है।'
7/8Image Source : Instagram
रुबीना ने भी कहा की वह यह उपाय अपनाने वाली हैं। अंकिता ने यह भी बताया कि वह हर सुबह आधा घंटा मेडिटेशन करती हैं, इस दौरान वह राम रक्षा, हनुमान चालीसा, संकटमोचन और बजरंग बाण का पाठ करती हैं।
8/8Image Source : Instagram
अंकिता ने बताया कि वह मंदिर के पास पानी रखती है और पूजा करने के बाद उसे पीती है ताकि वह दिन भर एक्टिव रहे हैं। एक्ट्रेस के काम की बात करें तो फिलहाल, अंकिता लोखंडे 'लाफ्टर शेफ्स 2' में नजर आ रही हैं।