अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की हुई सगाई, इंगेजमेंट पार्टी में बन-ठनकर पहुंचे बॉलीवुड सितारे
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की हुई सगाई, इंगेजमेंट पार्टी में बन-ठनकर पहुंचे बॉलीवुड सितारे
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर, जिनकी इसी साल जुलाई में न्यूयॉर्क में अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई हुई थी। उन्होंने 2 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) के मौके पर अपनी शादी से पहले, बोनी कपूर के बांद्रा स्थित घर पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए एक निजी समारोह का आयोजन किया।
Published : Oct 03, 2025 09:56 am IST, Updated : Oct 03, 2025 12:57 pm IST
1/8Image Source : Instagram/@anshulakapoor
बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर, जिनकी इसी साल जुलाई में न्यूयॉर्क में अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई हुई थी। अब उन्होंने 2 अक्टूबर को विजयादशमी (दशहरा) के मौके पर अपनी शादी से पहले, बोनी कपूर के बांद्रा स्थित घर पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए एक इंगेजमेंट पार्टी होस्ट की थी।
2/8Image Source : Viral Bhayani
अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने गुरुवार, 2 अक्टूबर को रोहन ठक्कर से सगाई की पार्टी होस्ट की। इस जश्न में शामिल होने सबसे पहले एक्टर को घर के बाहर देखा गया और उन्होंने पैपराजी से अनुरोध किया कि वे शोर न मचाएं क्योंकि घर के कुछ नियम हैं। बाद में उन्होंने कहा कि मीडिया उनका परिवार है।
3/8Image Source : Viral Bhayani
सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर भी स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की इंगेजमेंट पार्टी में हर्ष कैज़ुअल में दिखाई दिए। इस दौरान उन्हें पैपराजी के सामने जमकर पोज देते हुए भी देखा गया।
4/8Image Source : Viral Bhayani
वहीं, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की इंगेजमेंट पार्टी में सोनम कपूर की बहन रिया ने भी शिरकत की। इस खास मौके पर वह प्रिंटेड ब्लैक काफ्तान पहने दिखीं। हलांकि, पैपराजी के कई बार बोलने के बाद भी उन्होंने पोज नहीं दिए और सीधे घर के अंदर चली गईं।
5/8Image Source : Viral Bhayani
महीप कपूर अपने बेटे जहान कपूर और बेटी शनाया कपूर के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वे इवेंट में अपने बेटे के साथ पोज देती नजर आईं। अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की सगाई पार्टी में महीप ने डार्क रेड कलर का सूट पहना था, जिसमें गोल्डन कढ़ाई की गई थी।
6/8Image Source : Viral Bhayani
बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर भी अपनी बेटी अंशुला कपूर की इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचे जो अब नई जिंदगी में कदम रखने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर बोनी कपूर की भी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह सिंपल ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दिए।
7/8Image Source : Viral Bhayani
सोनम कपूर इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की वजह से चर्चा में है। हालांकि, इस खबर की एक्ट्रेस ने अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है और न ही खंडन। इसी दौरान गुरुवार, 2 अक्टूबर को उन्हें अपनी कजिन अंशुला कपूर की सगाई में देखा गया, जहां उन्होंने पैपराजी को नजरअंदाज कर दिया। सोनम के कार से बाहर आने के बाद, पैपराजी ने उनसे पोज देने के लिए कहा, लेकिन एक्ट्रेस ने उनकी बात अनसुनी कर दी और पोज नहीं दिया। वह सीधे बिल्डिंग के अंदर चली गईं।
8/8Image Source : Viral Bhayani
इस खास इवेंट में बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी, खुशी कपूर, सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर के अलावा शनाया कपूर भी नजर आईं। इस खास मौके पर वह डार्क रेड कलर के सूट पहने दिखीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जो सभी को बहुत पसंद आ रही है।