1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. अंशुला कपूर ने शादी में ओढ़ा मां का 42 साल पुराना जरदोजी दुपट्टा, सालों से संजोए थीं ख्वाब, अब हुआ पूरा

अंशुला कपूर ने शादी में ओढ़ा मां का 42 साल पुराना जरदोजी दुपट्टा, सालों से संजोए थीं ख्वाब, अब हुआ पूरा

Written By: Priya Shukla
Published : Jul 07, 2026 05:43 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 05:43 pm IST
फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अब अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर चुकी हैं। 6 जुलाई को अंशुला ने स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर से शादी कर ली, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हैं। अंशुला और रोहन की शादी में परिवार इंडस्ट्री के कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। अब अंशुला ने अपने ब्राइडल लुक से जुड़ी कुछ तस्वीरें और पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने ब्राइडल लुक के उस हिस्से की बात की, जो उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।
1/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor

अंशुला ने हाल ही में अपने ब्राइडल लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि शादी में उन्होंने जो दुपट्टा ओढ़ा था वह 42 साल पुराना था। अंशुला ने बताया कि ये उनकी मां का दुपट्टा था, जो उनके दिल के बेहद करीब है और वह हमेशा से अपनी शादी में ये दुपट्टा ओढ़ना चाहती थीं। इसीलिए उनका पूरा लुक इसी दुपट्टे को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था।
2/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor
अंशुला ने हाल ही में अपने ब्राइडल लुक की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि शादी में उन्होंने जो दुपट्टा ओढ़ा था वह 42 साल पुराना था। अंशुला ने बताया कि ये उनकी मां का दुपट्टा था, जो उनके दिल के बेहद करीब है और वह हमेशा से अपनी शादी में ये दुपट्टा ओढ़ना चाहती थीं। इसीलिए उनका पूरा लुक इसी दुपट्टे को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था।
मां मोना शौरी कपूर को याद करते हुए अंशुला ने अपने पोस्ट में लिखा- टजब मैं दुल्हन बनी, तो बस एक ही चीजी थी जो मैं अपने साथ रखना चाहती थी - मेरी मां का 42 साल पुराना सोने के काम वाला टिश्यू और जरदोजी दुपट्टा। बाकी सब कुछ उसी के हिसाब से तय किया गया था। एक नए परिवार की शुरुआत वाले उस दिन, उस चीज में लिपटे रहना मुझे सही लगा जिसने मुझे सबसे पहले पाला-पोसा था।'
3/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor
मां मोना शौरी कपूर को याद करते हुए अंशुला ने अपने पोस्ट में लिखा- टजब मैं दुल्हन बनी, तो बस एक ही चीजी थी जो मैं अपने साथ रखना चाहती थी - मेरी मां का 42 साल पुराना सोने के काम वाला टिश्यू और जरदोजी दुपट्टा। बाकी सब कुछ उसी के हिसाब से तय किया गया था। एक नए परिवार की शुरुआत वाले उस दिन, उस चीज में लिपटे रहना मुझे सही लगा जिसने मुझे सबसे पहले पाला-पोसा था।'
अंशुला के लिए ये खूबसूरत लहंगा डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने तैयार किया था, जिनकी तारीफ करते हुए अंशुला ने लिखा- 'तरुण तहिलियानी ने हर उस छोटी-बड़ी चीज और हर उस विरासत का ध्यान रखा, जो मेरे लिए समबसे ज्यादा मायने रखती है।'
4/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor
अंशुला के लिए ये खूबसूरत लहंगा डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने तैयार किया था, जिनकी तारीफ करते हुए अंशुला ने लिखा- 'तरुण तहिलियानी ने हर उस छोटी-बड़ी चीज और हर उस विरासत का ध्यान रखा, जो मेरे लिए समबसे ज्यादा मायने रखती है।'
अंशुला आगे लिखती हैं- 'यह ब्राइडल ड्रेस पूरे भारत की कलाओं का संगम है। बारीक कशीदाकारी के साथ शानदार जरी का काम, जिस परिवार का मैं हिस्सा बनने जा रही हूं, उनके सम्मान में बांधनी घरचोला दुपट्टा और इन सबके साथ एंटीक रोज, ब्लश और हल्के सुनहरे रंगों का इस्तेमाल, साथ ही मेरी पंजाबी जड़ों को सम्मान देने के लिए नाजुक फुलकारी बॉर्डर।'
5/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor
अंशुला आगे लिखती हैं- 'यह ब्राइडल ड्रेस पूरे भारत की कलाओं का संगम है। बारीक कशीदाकारी के साथ शानदार जरी का काम, जिस परिवार का मैं हिस्सा बनने जा रही हूं, उनके सम्मान में बांधनी घरचोला दुपट्टा और इन सबके साथ एंटीक रोज, ब्लश और हल्के सुनहरे रंगों का इस्तेमाल, साथ ही मेरी पंजाबी जड़ों को सम्मान देने के लिए नाजुक फुलकारी बॉर्डर।'
अपने पोस्ट के आखिरी में तरुण तहिलियानी को शुक्रिया कहते हुए अंशुला ने लिखा- 'तरुण, इस विज़न को हकीकत में बदलने और ब्राइडल ड्रेस का ऐसा सेट तैयार करने के लिए आपका शुक्रिया, जो हमेशा के लिए खास, बेहद निजी और पूरी तरह से 'मेरे' जैसा लगा।'
6/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor
अपने पोस्ट के आखिरी में तरुण तहिलियानी को शुक्रिया कहते हुए अंशुला ने लिखा- 'तरुण, इस विज़न को हकीकत में बदलने और ब्राइडल ड्रेस का ऐसा सेट तैयार करने के लिए आपका शुक्रिया, जो हमेशा के लिए खास, बेहद निजी और पूरी तरह से 'मेरे' जैसा लगा।'
अंशुला के ब्राइडल लुक की बात करें तो जहां लहंगा मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने तैयार किया है तो वहीं ज्वलरी रानीवाला 1881 ने तैयार की है। वहीं कलीरे मृणालिनी चंद्रा ने तैयार किया है और मोहित राय और रुचि कृष्णा ने स्टाइलिंग की कमान संभाली थी।
7/7 Image Source : Instagram/@anshulakapoor

Advertisement