1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. CID में लाश बनती थीं अर्चना गौतम, मिलते थे 3000 रुपये, बोलीं- सीनियर एक्टर खोलकर देखते थे आंखें

CID में लाश बनती थीं अर्चना गौतम, मिलते थे 3000 रुपये, बोलीं- सीनियर एक्टर खोलकर देखते थे आंखें

Written By: Priya Shukla
Published : Jun 21, 2026 08:54 am IST,  Updated : Jun 21, 2026 08:54 am IST
अर्चना गौतम 'बिग बॉस 16' के दौरान अपने बेबाक अंदाज के लिए खूब चर्चा में रहीं। इसी शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। आज अर्चना गौतम किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए बिलकुल आसान नहीं था।
1/8 Image Source : Instagram/@archanagautamm
अर्चना गौतम 'बिग बॉस 16' के दौरान अपने बेबाक अंदाज के लिए खूब चर्चा में रहीं। इसी शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। आज अर्चना गौतम किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए बिलकुल आसान नहीं था।
अर्चना गौतम ने हाल ही में राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो नाः घर की सुपरस्टार' में शिरकत की, जहां उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों के संघर्ष के बारे में बात की और वो कड़वे अनुभव साझा किए जिनसे अब तक हर कोई अनजान था।
2/8 Image Source : Instagram/@archanagautamm
अर्चना गौतम ने हाल ही में राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो नाः घर की सुपरस्टार' में शिरकत की, जहां उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों के संघर्ष के बारे में बात की और वो कड़वे अनुभव साझा किए जिनसे अब तक हर कोई अनजान था।
अर्चना ने शो में खुलासा किया कि ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए उन्होंने खूब पापड़ बेले हैं। वह बताती हैं कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए शुरुआत में उन्होंने कई छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं और टीवी के मशहूर शो 'सीआईडी' में शव तक बन चुकी हैं।
3/8 Image Source : Instagram/@archanagautamm
अर्चना ने शो में खुलासा किया कि ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम जमाने के लिए उन्होंने खूब पापड़ बेले हैं। वह बताती हैं कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए शुरुआत में उन्होंने कई छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं और टीवी के मशहूर शो 'सीआईडी' में शव तक बन चुकी हैं।
अर्चना ने बताया कि जब वह सीआईडी में लाश बनती थीं तो सीनियर एक्टर आकर उनकी आंख चेक करते थे और इसकी जांच करते थे कि कहीं वे हिल-डुल तो नहीं रहीं। इसी के साथ उन्होंने अपनी फीस का भी खुलासा किया और बताया कि हर एपिसोड के उन्हें 3000 मिलते थे।
4/8 Image Source : Instagram/@archanagautamm
अर्चना ने बताया कि जब वह सीआईडी में लाश बनती थीं तो सीनियर एक्टर आकर उनकी आंख चेक करते थे और इसकी जांच करते थे कि कहीं वे हिल-डुल तो नहीं रहीं। इसी के साथ उन्होंने अपनी फीस का भी खुलासा किया और बताया कि हर एपिसोड के उन्हें 3000 मिलते थे।
अर्चना गौतम ने अपने स्ट्रगलिंग डेज को याद करते हुए कहा- 'लोग बाहर से देखकर अक्सर ये समझते हैं कि ग्लैमर इंडस्ट्री में पहचान बनाना, काम पाना बहुत आसान है। लेकिन, ऐसा नहीं है। हकीकत इससे कोसों दूर है। यहां रातों-रात किसी को शोहरत नहीं मिलती।'
5/8 Image Source : Instagram/@archanagautamm
अर्चना गौतम ने अपने स्ट्रगलिंग डेज को याद करते हुए कहा- 'लोग बाहर से देखकर अक्सर ये समझते हैं कि ग्लैमर इंडस्ट्री में पहचान बनाना, काम पाना बहुत आसान है। लेकिन, ऐसा नहीं है। हकीकत इससे कोसों दूर है। यहां रातों-रात किसी को शोहरत नहीं मिलती।'
अर्चना बताती हैं कि सीआईडी उनके करियर का तीसरा सीरियल था, जिसमें उन्हें लाश का रोल करना था। ऐसा करने के लिए उन्हें रोजाना 3000 मिलते थे और सीनियर एक्टर आकर चेक किया करते थे कि कहीं वह हिल तो नहीं रहीं।
6/8 Image Source : Instagram/@archanagautamm
अर्चना बताती हैं कि सीआईडी उनके करियर का तीसरा सीरियल था, जिसमें उन्हें लाश का रोल करना था। ऐसा करने के लिए उन्हें रोजाना 3000 मिलते थे और सीनियर एक्टर आकर चेक किया करते थे कि कहीं वह हिल तो नहीं रहीं।
इस बारे में बात करते हुए अर्चना ने कहा- 'मैं जब बेजान होने का नाटक करने के लिए स्ट्रेचर या फिर जमीन में लेटी होती थी तो सेट पर सीनियर एक्टर आकर मुझे और मेरी आंख आकर चेक करते थे कि कहीं मैं हिल तो नहीं रही हूं।'
7/8 Image Source : Instagram/@archanagautamm
इस बारे में बात करते हुए अर्चना ने कहा- 'मैं जब बेजान होने का नाटक करने के लिए स्ट्रेचर या फिर जमीन में लेटी होती थी तो सेट पर सीनियर एक्टर आकर मुझे और मेरी आंख आकर चेक करते थे कि कहीं मैं हिल तो नहीं रही हूं।'
अर्चना के अनुसार, बिना हिले-डुले लेटे रहना उनके लिए काफी मुश्किल था, क्योंकि उन्हें लाश का रोल करने में न तो कोई दिलचस्पी थी और न ही आदत। इसी दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहा कि इन दिक्कतों को वो लोग नहीं समझ सकते जो बाहर बैठे हैं। कलाकारों को लंबे समय तक दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
8/8 Image Source : Instagram/@archanagautamm

Advertisement