Published : Jul 24, 2025 07:07 pm IST, Updated : Jul 25, 2025 03:25 pm IST
1/7Image Source : @tahirakashyap/Instagram
अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप अपनी बेबाकी और ईमानदारी के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी निजी ज़िंदगी के अनुभव बेझिझक साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट में खुलासा किया कि उन्हें दोबारा ब्रेस्ट कैंसर हो गया है। इससे पहले भी ताहिरा इस गंभीर बीमारी से जंग जीत चुकी हैं, लेकिन अब दोबारा इसका सामना करना उनके लिए एक कठिन और भावनात्मक अनुभव है। उन्होंने साहस के साथ यह बात साझा करते हुए अपने फॉलोअर्स से पॉजिटिव सोच बनाए रखने की अपील की है। उनके इस साहसिक रवैये की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।
2/7Image Source : @tahirakashyap/Instagram
एक ओर ताहिरा कश्यप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, वहीं दूसरी ओर वह खुद को हील करने की हर संभव कोशिश कर रही हैं। काम में खुद को व्यस्त रखने के साथ-साथ वह अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता रही हैं। हाल ही में वह पति आयुष्मान खुराना और बच्चों के साथ एक फैमिली वेकेशन पर गईं, जहां नेचर के बीच सुकून के पल बिताते हुए उन्होंने पैराग्लाइडिंग जैसे रोमांचक अनुभव भी किए। ताहिरा ने वेकेशन की कई खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिनमें उनके चेहरे पर जज़्बा और मुस्कान साफ झलक रही है।
3/7Image Source : @tahirakashyap/Instagram
हालिया पोस्ट शेयर करते हुए ताहिरा कश्यप ने कैप्शन में लिखा, 'चाहे मैं पहाड़ पर चढ़ूं या लुढ़कते हुए नीचे आऊं, हमेशा मुस्कुराहट और ढेर सारी हंसी के साथ। जिंदगी बहुत कुछ दे रही है और मैं कोई पसंदीदा पल नहीं चुन पा रही हूं! धन्य है।' बता दें, ताहिरा इन दिनों फैमिली के साथ फॉरेन वेकेशन पर हैं। इन छुट्टियों पर उन्होंने स्विस ओपन टेनिश चैंपियनशिप के मजे भी लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने काफी मस्ती की है। वो अपने सारे दर्द को भूल कर खुलकर जिंदगी जीने में लगी हुई हैं।
4/7Image Source : @tahirakashyap/Instagram
7 अप्रैल को ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें दूसरी बार ब्रेस्ट कैंसर हुआ है। उन्होंने लिखा, 'सात साल की खुजली या नियमित जांच की ताक़त – मैं नियमित जांच को चुनूंगी और सभी को समय-समय पर मैमोग्राम कराने की सलाह दूंगी।' ताहिरा को पहली बार 2018 में स्टेज 0 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, जिसके कारण उन्हें मास्टेक्टॉमी से गुजरना पड़ा था। अब एक बार फिर इस बीमारी ने उनकी जिंदगी में दस्तक दी है, लेकिन ताहिरा पूरी हिम्मत और सकारात्मकता के साथ इसका सामना कर रही हैं।
5/7Image Source : @tahirakashyap/Instagram
ताहिरा कश्यप की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा और देखते ही देखते वायरल हो गई। उनके फैन्स, करीबी दोस्त और परिवारजन तुरंत समर्थन में सामने आए। सभी ने ताहिरा के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें भावनात्मक सहारा देने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाओं और दुआओं का तांता लग गया। इस अपार समर्थन ने ताहिरा को और मजबूत बनाया। इसके बाद से ताहिरा लगातार अपनी रिकवरी जर्नी और ट्रीटमेंट से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं, जिससे उनके फॉलोअर्स को प्रेरणा और सकारात्मकता मिल रही है।
6/7Image Source : @tahirakashyap/Instagram
अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप अपनी बेबाकी और ईमानदारी के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं और अपने संघर्षों को साझा करने में कभी नहीं झिझकतीं। ताहिरा ने पहले भी ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबी और साहसी लड़ाई लड़ी है, जिसे उन्होंने पूरी हिम्मत के साथ पार किया। अब एक बार फिर वह इसी बीमारी का सामना कर रही हैं। उनके इस जज़्बे और सकारात्मक सोच ने उन्हें उनके फॉलोअर्स के बीच एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बना दिया है।
7/7Image Source : @tahirakashyap/Instagram
इस कठिन दौर में भी ताहिरा कश्यप पहले की तरह मजबूत बनी हुई हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी सेहत से जुड़ी हर जानकारी अपने फॉलोवर्स के साथ साझा कर रही हैं। उनका उद्देश्य सिर्फ खुद को हील करना नहीं, बल्कि दूसरों को भी कैंसर के प्रति जागरूक करना और प्रेरित करना है। 24 अप्रैल को उन्होंने एक पोस्ट में बताया कि वह फिर से काम पर लौट आई हैं। इलाज के साथ-साथ ताहिरा अब अपने प्रोजेक्ट्स और बाकी जिम्मेदारियों पर पूरा फोकस कर रही हैं।