तो क्या बेघर हो जाएंगे रजत दलाल? करणवीर संग फिर हुई हाथापाई, क्या फैसला लेंगे बिग बॉस?
तो क्या बेघर हो जाएंगे रजत दलाल? करणवीर संग फिर हुई हाथापाई, क्या फैसला लेंगे बिग बॉस?
बिग बॉस 18 में हर दिन हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है, लेकिन कंटेस्टेंट्स के बीच हाथापाई कभी-कभी ही होती है, क्योंकि ये बिग बॉस के नियमों के खिलाफ है। लेकिन, रजत दलाल इस सीजन के ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो अक्सर किसी ना किसी कंटेस्टेंट से लड़ाई मोल ले लेते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
Published : Dec 31, 2024 07:22 pm IST, Updated : Dec 31, 2024 07:22 pm IST
1/7Image Source : Instagram
बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट्स के बीच के समीकरण दिन पर दिन बदलते जा रहे हैं। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, कंटेस्टेंट फिनाले में अपनी जगह फिक्स कराने के लिए जी-जान से कोशिश में जुट गए हैं। इस हफ्ते हुए नॉमिनेशन टास्क में कुल 7 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। यानी, 7 ऐसे सदस्य हैं, जिनके सिर पर बेघर होने की तलवार लटक रही है। अब राशन टास्क में भी घरवालों के बीच जबरदस्त हंगामा होने वाला है।
2/7Image Source : Instagram
निर्माताओं द्वारा सोशल मीडिया पेज पर बिग बॉस का एक प्रोमो साझा किया गया है जिसमें बिग बॉस ने घरवालों को एक अनोखा कार्य सौंपते हैं। कार्य में प्रतियोगियों को अंक अर्जित करने के लिए घरवालों को स्पेसिफिक एक्शन करने थे।
3/7Image Source : Instagram
इसी टास्क के दौरान रजत दलाल और करणवीर मेहरा के बीच के भी समीकरण बदलते दिखाई देंगे। बिग बॉस हाउस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन होने वाला है, इस दौरान घर में एक डॉक्टर पेशेंट का टास्क होगा।
4/7Image Source : Instagram
इस टास्क में करणवीर मेहरा डॉक्टर की भूमिका में होंगे और रजत दलाल बनेंगे पेशेंट, इसी दौरान कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे लेकर दोनों कंटेस्टेंट आपस में भिड़ जाएंगे। दरअसल, टास्क के दौरान करणवीर मेहरा, रजत दलाल की दाढ़ी काट देंगे, जिसे लेकर रजत घर में हंगामा बरपाते नजर आएंगे और रजत का ये अवतार देखकर घरवाले भी हैरान होने वाले हैं।
5/7Image Source : Instagram
रजत पहले तो गुस्से में करणवीर मेहरा का हाथ झटक देते हैं और फिर वह खुलेआम कहते हैं कि अब मुझे अगला डॉक्टर बनने दे, फिर पता चलेगा कि क्या होता है। रजत दलाल का गुस्सा देखकर तमाम घरवालें चौंक जाते हैं। इसके बाद जब रजत के हाथ में पावर आती है तो वह करणवीर मेहरा से बदला लेते हैं और उन्हें जमकर टॉर्चर करते हैं।
6/7Image Source : Instagram
पावर हाथ में आते ही रजत दलाल, करणवीर मेहरा के ऊपर कीचड़ उछाल देते हैं। इसके बाद कहते हैं कि करण ने जितने मेरे बाल काटे हैं, उतने ही मैं भी काटूंगा। जिस पर जवाब में करण कहते हैं- तेरे जैसे दो आगे, दो पीछे और दो वैनिटी वैन में रखता हूं।
7/7Image Source : Instagram
इसके बाद करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच लड़ाई इस हद तक बढ़ जाती है कि दोनों बिग बॉस हाउस को जंग का मैदान बना देते हैं और आपस में खूब हाथापाई करते हैं। इसी बीच कंगना रनौत की भी घर में एंट्री होती है।