Bigg Boss 19 फेम अभिषेक बजाज ने अशनूर कौर संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच?
Bigg Boss 19 फेम अभिषेक बजाज ने अशनूर कौर संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच?
'बिग बॉस 19' से बाहर होने के बाद अभिषेक बजाज ने घर में बिताए अपने समय और अशनूर कौर के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की। साथ ही तलाकशुदा एक्टर अभिषेक ने अशनूर संग अपने रिश्ते का सच भी बताया।
Published : Nov 14, 2025 05:06 pm IST, Updated : Nov 14, 2025 05:06 pm IST
1/6Image Source : Instagram/@humarabajaj24
बिग बॉस 19 का पिछला वीकेंड हर देखने वाले के लिए शॉकिंग था। फाइनलिस्ट माने जा रहे अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को शो छोड़ना पड़ा, जिससे शो में उनके दोस्तों की आंखों में आंसू आ गए। उनमें से एक अशनूर कौर थीं, जिन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उनका एक सच्चा दोस्त जा रहा है।
2/6Image Source : Instagram/@humarabajaj24
अभिषेक बजाज के बिग बॉस 19 से बाहर होने के बाद एक्टर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की। साथ ही अशनूर कौर के साथ चल रहे अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने इस यंग स्टार के साथ अपने कनेक्शन के बारे में सच बताया।
3/6Image Source : Instagram/@humarabajaj24
बिग बॉस 19 में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के बीच लव लाइन ने काफी चर्चा बटोरी, खासकर एक पुराने वीडियो के बाद जिसमें वे एक कॉन्सर्ट में एक-दूसरे के बगल में डांस करते दिखे थे, जो इंटरनेट पर फिर से सामने आया। यह पूछे जाने पर कि शो में उनकी केमिस्ट्री नेचुरल थी या यह पहले से प्लान थी तो उन्होंने दिल छू लेने वाला जवाब दिया।
4/6Image Source : Instagram/@humarabajaj24
अभिषेक बजाज ने कहा, 'यह एक इत्तेफाक था क्योंकि यह एक कॉन्सर्ट था लाखों लोग थे। यह होली पर हुआ था। इसलिए सभी लोग एक ही जगह जा रहे थे, मैं उसे बिग बॉस 19 से पहले कभी नहीं जानता था।' उन्होंने पिंकविला को यह भी कन्फर्म किया कि घर में उनका रिश्ता पूरी तरह से ऑर्गेनिक था।
5/6Image Source : Instagram/@humarabajaj24
क्या अभिषेक बजाज और अशनूर कौर एक-दूसरे से प्यार करते हैं? अभिषेक बजाज ने बताया, 'यह सिर्फ दोस्ती थी। हम इमोशनली जुड़े हुए थे, जब हम साथ होते थे तो मुझे शांति मिलती थी।' उन्होंने घर के लोगों को शैतान भी कहा और उन्होंने अशनूर और खुद को एनर्जी चार्जर कहा।
6/6Image Source : Instagram/@humarabajaj24
उन्होंने अशनूर कौर के आंसुओं और उनके इस विश्वास पर भी बात की कि वह वापस आएंगे। अशनूर कौर संग अपनी बॉन्ड पर उन्होंने आगे कहा, 'हम मजे कर रहे थे और साथ में अच्छा समय बिता रहे थे। हमारी सोच और नजरिया एक जैसा था। उसके आस-पास रहना बहुत अच्छा था। मुझे उसके आस-पास बहुत अच्छा लगता था। मेरा भी दिल टूट गया था क्योंकि वह अंदर, अकेली रह गई थी।'