1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 30 साल पुरानी वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने शाहरुख खान को बना दिया 'किंग', मिली धांसू रेटिंग

30 साल पुरानी वो ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने शाहरुख खान को बना दिया 'किंग', मिली धांसू रेटिंग

Published : Oct 20, 2025 12:50 pm IST,  Updated : Oct 20, 2025 12:50 pm IST
शाहरुख खान ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी है जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई, लेकिन एक बॉलीवुड फिल्म ने उन्हें भारत का सुपरस्टार हीरो बना दिया। 33 साल के अपने फिल्मी करियर में 'बॉलीवुड का बादशाह' ने 1992 में फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक के अंत में टेलीविजन धारावाहिकों से की थी, जिसमें 'फौजी' उनका पहला सफल धारावाहिक था। 'दीवाना' के बाद 1992 में ही 'चमत्कार', 'राजू बन गया जेंटलमैन' और 'दिल आशना है' जैसी फिल्में भी रिलीज हुईं। किंग खान की लगभग हर फिल्म हिट साबित हुई है।
1/7 Image Source : Instagram/@movifiedbollywood

आज हम शाहरुख खान की उस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 30 साल पहले सिनेमाघरों में आई और बॉक्स ऑफिस तहलका मचा दिया। इस फिल्म का नाम 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' है जो 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। इसमें एसआरके का बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। सुपरस्टार शाहरुख ने राज बन दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली। ऐसे में जब DDLJ आई तो लोगों का प्यार को देखने का हमारा नजरिया हमेशा के लिए बदल दिया। राज और सिमरन के रूप में शाहरुख और काजोल के जादू ने हर पल को यादगार बना दिया।
2/7 Image Source : Instagram/@movifiedbollywood

शाहरुख और काजोल की केमिस्ट्री आज भी लोगों को बहुत पसंद आती है। रोमांस से लेकर इसके मशहूर डायलॉग्स और गानों तक, इस फिल्म की हर चीज एक ऐसा एहसास बन गई जिसे प्रशंसक दशकों से अपने दिलों में संजोए हुए हैं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक विरासत है जो हर पीढ़ी के साथ बढ़ती जा रही है। इतने सालों बाद भी लोग आज भी 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के उतने ही दीवाने हैं, उतना ही पसंद करते हैं, जितने इसके रिलीज होने के दिन किया था।
3/7 Image Source : Instagram/@teamsrknepal

आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को भारतीय सिनेमा की सबसे रोमांटिक फिल्म माना जाता है। 30 साल पहले आज ही के दिन 20 अक्टूबर को रिलीज हुई, इस फिल्म से शाहरुख खान ने साबित कर दिया कि वो सच में बॉक्स ऑफिस किंग हैं। किंग खान की ये कल्ट क्लासिक मात्र 4 करोड़ रुपये में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर उस वक्त दुनिया भर में 102.50 करोड़ कमाए थे। इसी के साथ ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई।
4/7 Image Source : Instagram/@teamsrknepal
आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को भारतीय सिनेमा की सबसे रोमांटिक फिल्म माना जाता है। 30 साल पहले आज ही के दिन 20 अक्टूबर को रिलीज हुई, इस फिल्म से शाहरुख खान ने साबित कर दिया कि वो सच में बॉक्स ऑफिस किंग हैं। किंग खान की ये कल्ट क्लासिक मात्र 4 करोड़ रुपये में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर उस वक्त दुनिया भर में 102.50 करोड़ कमाए थे। इसी के साथ ये फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई।
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 30 साल पूरे होने पर काजोल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'DDLJ ने आज 30 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन जिस तरह से यह दुनिया भर में और हर किसी के दिल और दिमाग में छा गई है, उसकी गिनती नहीं की जा सकती... इसे इस अद्भुत तरीके से पसंद करने के लिए आप सभी का शुक्रिया! स्लाइड पर देखें कि यह वाकई कितना आगे बढ़ गया है...' सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का पोस्ट वायरल हो रहा है।
5/7 Image Source : Instagram/@kajol

'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' आदित्य की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। काजोल ने शाहरुख खान के किरदार राज की प्रमिका सिमरन की भूमिका निभाई थी। कमाल की बात यह है कि न सिर्फ ये फिल्म ब्लॉकबस्टर न गई बल्कि डीडीएलजे ने शाहरुख और काजोल की जोड़ी को भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित ऑन-स्क्रीन कपल बना दिया। इसके बाद शाहरुख खान और काजोल कई फिल्मों में नजर आए और वह सभी सुपरहिट साबित हुईं। शाहरुख और काजोल ने 'बाजीगर' (1993), 'करण अर्जुन' (1995), 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (1995), 'कुछ कुछ होता है' (1998), 'कभी खुशी कभी गम' (2001), 'माई नेम इज खान' (2010) और 'दिलवाले' (2015) में साथ काम किया है।
6/7 Image Source : Instagram/@kajol

फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, अनुपम खेर, परमीत सेठी, मंदिरा बेदी और कई अन्य लोग भी थे। शायद ये एक मात्र फिल्म ऐसी होगी, जिसके लीड हीरो और हीरोइन के अलावा पूरी कास्ट के बारे में दर्शक जानते हैं। 1995 में बनी ये भारतीय हिंदी संगीतमय रोमांस से भरपूर फिल्म है, जिसका लेखन और निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने अपने निर्देशन में किया था और जिसका निर्माण उनके पिता यश चोपड़ा ने किया था। यह 1990 के दशक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है, जिसने उस वक्त 10 फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते थे।
7/7 Image Source : Instagram/@kajol

Advertisement