1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. अक्षय और टाइगर से भी ज्यादा फिटनेस की दीवानी हैं ये हसीनाएं, जमकर बहाती हैं पसीना, इस तरह करती हैं वर्कआउट

अक्षय और टाइगर से भी ज्यादा फिटनेस की दीवानी हैं ये हसीनाएं, जमकर बहाती हैं पसीना, इस तरह करती हैं वर्कआउट

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Mar 28, 2025 06:15 am IST,  Updated : Mar 28, 2025 06:34 am IST
बॉलीवुड सितारे सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि फिटनेस के प्रति अपने समर्पण के लिए भी जाने जाते हैं। दीपिका पादुकोण, कृष्णा श्रॉफ, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस और सारा अली खान जैसी एक्ट्रेसेज अपनी फिटनेस के दम पर रूल करती हैं। ये अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए लगातार अलग-अलग तरह के वर्कआउट रूटीन फॉलो करती हैं। इससे उनका रूटीन न तो उबाऊ होता है और न ही ये इस बीच में छोड़की हैं। इन सभी सितारों को एक चीज जोड़ती है, फिटनेस के प्रति उनकी गंभीरता और इसे एक ट्रेंड की बजाय लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना। ये अभिनेत्रियां न केवल खुद को फिट रखती हैं, बल्कि अपने फैंस को भी प्रेरित करती हैं कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
1/6 Image Source : Instagram

दीपिका पादुकोण का फिटनेस अप्रोच उनकी एक्टिंग भूमिकाओं की तरह ही बहुमुखी है। उनके वर्कआउट में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग, कार्डियो, HIIT और पिलेट्स का संतुलित मिश्रण शामिल है। दीपिका हमेशा फिटनेस का समर्थन करती हैं। वे फिटनेस को लेकर बहुत अनुशासित रहती हैं और कभी मिस नहीं करती, यहां तक कि अपनी प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर के दौरान भी उन्होंने वर्कआउट करना नहीं छोड़ा।
2/6 Image Source : Instagram

कृष्णा श्रॉफ और उनके भाई टाइगर श्रॉफ ने भारत में MMA को लाने और इसे लोकप्रिय बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई हैं। फिल्म व्यवसाय की अपनी समृद्ध विरासत से हटकर, कृष्णा एक ऐसी पथप्रदर्शक हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में एक फिटनेस आइकन और एंटरप्रेन्योर के रूप में अपने लिए एक प्रतिष्ठित स्थान बनाया है - जिन्हें आज फिटनेस इंस्पिरेशन के लिए हजारों लोग फॉलो करते हैं। कृष्णा को हम हार्डकोर वर्कआउट गर्ल कह सकते हैं। वह नियमित रूप से अपने गहन वर्कआउट का प्रदर्शन करती हैं जिसमें बॉक्सिंग, किकबॉक्सिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल है। उनकी बॉडी टोंड और एथलेटिक हैं।
3/6 Image Source : Instagram

कृष्णा श्रॉफ की करीबी दोस्त और अभिनेत्री दिशा पटानी भी फिटनेस को एक नए स्तर पर ले जाती हैं। दिशा अपने वर्कआउट में जिम्नास्टिक्स को भी शामिल करती हैं। उनके वर्कआउट सेशन में मार्शल आर्ट्स, जिम्नास्टिक्स, हेवी लिफ्टिंग और कैलेस्थेनिक्स का शानदार मिश्रण होता है। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने इंटेंस वर्कआउट वीडियो पोस्ट करती हैं, जिससे उनके फिट और एथलेटिक बॉडी का राज सामने आता है।
4/6 Image Source : Instagram

सारा अली खान की फिटनेस यात्रा एक प्रेरणादायक कहानी है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सारा PCOD से जूझ रही थीं। सारा ने PCOD (पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर) के साथ अपने संघर्ष पर खुलकर बात की है, उन्होंने अक्सर बताया है कि कैसे फिटनेस ने उन्हें अपनी स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरने में मदद की है। सारा के वर्कआउट रेजीमेन में गहन वर्कआउट सेशन, पिलेट्स, कार्डियो, डांस, किकबॉक्सिंग, वेट ट्रेनिंग और फंक्शनल वर्कआउट शामिल हैं।
5/6 Image Source : Instagram

जैकलीन की फिटनेस का नजरिया अलग और अनूठा है। उन्होंने पोल डांसिंग को एक फिटनेस फॉर्म के रूप में लोकप्रिय बनाया है, जिससे वजन घटाने के साथ-साथ मसल्स भी मजबूत होते हैं। इसके अलावा, वह योग, घुड़सवारी, बैरे एक्सरसाइज, फंक्शनल ट्रेनिंग और HIIT को अपनी फिटनेस दिनचर्या का हिस्सा बनाती हैं। उनका फोकस फ्लेक्सिबिलिटी, स्ट्रेंथ और कोर स्ट्रेंथनिंग पर रहता है।
6/6 Image Source : Instagram

Advertisement