सितारों ने इस अंदाज में मनाया दिवाली का जश्न, हसीनाओं की अदाओं पर थमीं सबकी निगाहें
सितारों ने इस अंदाज में मनाया दिवाली का जश्न, हसीनाओं की अदाओं पर थमीं सबकी निगाहें
दिवाली का जश्न हर तरफ देखने को मिला। वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी दिवाली के त्यौहार को सेलिब्रेट किया है। शाहरुख आमतौर पर दिवाली पर पार्टी रखते हैं, लेकिन इस बार किंग खान ने दीवाली को काफी सिंपल तरीके से परिवार के साथ सेलिब्रेट किया है।
Published : Oct 21, 2025 11:03 am IST, Updated : Oct 21, 2025 11:04 am IST
1/10Image Source : viral bhayani
फरहान अख्तर और शिबानी अख्तर की दिवाली पार्टी में कई स्टार्स नजर आए। इस खास मौके पर एक्टर ने ब्लैक एंड व्हाइट सूट पहना था। वहीं, शिबानी ने पिंक शेड के ट्रेडिशनल आउटफिट में चार चांद लगा दिए। इस कपल के दिवाली पार्टी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।
2/10Image Source : viral bhayani
अली फजल और ऋचा चड्ढा जो इन दिनों अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये मशहूर कपल भी फरहान अख्तर की दिवाली पार्टी में पहुंचे। उन्हें ब्लैक ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा गया। दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिया।
3/10Image Source : viral bhayani
इस खूबसूरत पार्टी में अहान पांडे के पिता चिक्की पांडे और भावना पांडे भी इस पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने पैपराजी को दीवाली विश करते हुए उनसे बात भी की।
4/10Image Source : viral bhayani
तब्बू ने जावेद अख्तर की दिवाली पार्टी में मरून वैल्वेट अनारकली सूट पहना। खुले बालों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनका लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
5/10Image Source : viral bhayani
फरहान अख्तर और शिबानी अख्तर की दिवाली पार्टी में रसिका दुगल पिंक कलर की साड़ी पहने नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को एक भारी-भरकम हार पहन कर पूरा किया।
6/10Image Source : viral bhayani
अदिति राव हैदरी के घर पर भी दिवाली पार्टी हुई, जहां कई सितारे अपने स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे। इस दौरान एक्ट्रेस मल्टीकलर साड़ी पहने दिखीं। उन्होंने अपने लुक को खुले बाल और सिंपल मेकअप के सात पूरा किया है।
7/10Image Source : viral bhayani
अदिति राव की दिवाली पार्टी में डायना पेंटी भी पहुंची, जहां उनका लुक देखने लायक था। वह गोल्डन लहंगा पहने दिखीं। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप और खुले बालों से लुक को पूरा किया।
8/10Image Source : viral bhayani
फरहान अख्तर की दिवाली पार्टी के बाद अली फजल को अकेले अदिति राव के यहां देखा गया। इस दौरान उन्हें ब्लैक सूट और क्रीम कलर के सूट दुपट्टा में देखा गया। इस दौरान उन्होंने अकेले पैपराजी को पोज दिए।
9/10Image Source : viral bhayani
दीया मिर्जा ने व्हाइट सूट और पर्पल दुपट्टा पहना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को खुले बालों के साथ पूरा किया। इतना ही नहीं उन्होंने भारी-भरकम ज्वैलरी नहीं पहनी थी और अपने मिनिमल मेकअप से इस लुक में चार चांद लगा दिए।
10/10Image Source : Instagram/@iamsrk
दिवाली का जश्न हर तरफ देखने को मिला। वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी दिवाली के त्यौहार को सेलिब्रेट किया है। शाहरुख आमतौर पर दिवाली पर पार्टी रखते हैं, लेकिन इस बार किंग खान ने दीवाली को काफी सिंपल तरीके से परिवार के साथ सेलिब्रेट किया है।