1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. सिर से उठा माता-पिता का साया, टूटी 2 शादियां, प्यार की तलाश में पहुंचीं पाकिस्तान, कहलाती है 'ड्रामा क्वीन'

सिर से उठा माता-पिता का साया, टूटी 2 शादियां, प्यार की तलाश में पहुंचीं पाकिस्तान, कहलाती है 'ड्रामा क्वीन'

मनोरंजन जगत की 'ड्रामा क्वीन' के नाम से पॉपुलर राखी सावंत जबरदस्त नेम-फेम मिलाने के बाद अपने बयानों के कारण विवादों से घिरी रहीं और आज भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहती है।

Written By: Himanshi Tiwari
Published : Apr 19, 2025 07:44 pm IST,  Updated : Apr 19, 2025 07:44 pm IST
मनोरंजन जगत की 'ड्रामा क्वीन' के नाम से पॉपुलर ये एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने कई छोटे-बड़े रोल किए। वहीं जबरदस्त नेम-फेम कमाने के बाद यह बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अपने बयानों के कारण विवादों से घिरी रहीं और आज भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहती है।
1/7 Image Source : Instagram

हम बात कर रहे हैं राखी सावंत की, जिन्होंने 2012 में अपने पिता आनंद सावंत और ब्रेन ट्यूमर-कैंसर के इलाज के दौरान अपनी मां जया सावंत को 2023 में खो दिया। माता-पिता की मौत के बाद आज एक्ट्रेस अकेले अपना जीवन जी रही है। नीरू भेड़ा से राखी सावंत बनीं बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है।
2/7 Image Source : Instagram

कई टीवी शोज और बॉलीवुड फिल्मों के अलावा राखी सावंत भोजपुरी इंडस्ट्री में भी धूम मचा चुकी हैं। हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान लिए घूमने वाली राखी की असल जिंदगी काफी दर्द भरी रही है। दो शादी टूटने के बाद एक्ट्रेस सच्चे प्यार की तलाश में पाकिस्तान तक पहुंच गई थीं। राखी वो बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने प्यार के लिए इस्लाम धर्म कबूल किया है।
3/7 Image Source : Instagram

राखी सावंत और डोडी खान अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई महीनों से चर्चा में है। वहीं हाल ही में, पाकिस्तानी एक्टर ने एक वीडियो पोस्ट कर खुलासा किया था कि वह राखी से शादी नहीं कर सकते क्योंकि वह उन्हें अपनी अच्छी दोस्त मानते हैं। इस पर रिएक्ट करते हुए राखी ने अपना दुख बयान किया था, लेकिन फिर भी हार नहीं मानी और अब भी पाकिस्तान की बहू बनाने का सपना संजोए हुए हैं।
4/7 Image Source : Instagram

राखी सावंत उन एक्ट्रेस में से एक है, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। हालांकि, उनका ये सफर संघर्ष से भरा रहा है। वह टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस, राखी का स्वयंवर से लेकर इंडियाज़ गट टैलेंट तक में नजर आ चुकी है। इस शोज के अलावा वह अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। वहीं राखी सावंत की दो शादी टूट चुकी है।
5/7 Image Source : Instagram

बिग बॉस में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्होंने रितेश से मंदिर में शादी की थी, लेकिन वह कुछ ही महीनों में अलग हो गए, जिसके कुछ सालों बाद राखी ने आदिल दुर्रानी से निकाह कर लिया। फिर दोनों का तलाक हो गया।
6/7 Image Source : Instagram
बिग बॉस में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि उन्होंने रितेश से मंदिर में शादी की थी, लेकिन वह कुछ ही महीनों में अलग हो गए, जिसके कुछ सालों बाद राखी ने आदिल दुर्रानी से निकाह कर लिया। फिर दोनों का तलाक हो गया।
राखी सावंत ने अपनी पर्सनल लाइफ में भी खूब दुख-दर्द झेला है। एक्ट्रेस राखी की फैमिली चॉल में रहती थी जहां एक वक्त की रोटी मिलना भी बहुत मुश्किल था। राखी ने खुद राजीव खंडेलवाल के चैट शो में खुलासा किया था। करियर की बात करें राखी सावंत ने 1997 में आई फिल्म 'अग्निचक्र' से डेब्यू किया था, लेकिन पहचान म्यूजिक वीडियो 'परदेसिया' से मिली।
7/7 Image Source : Instagram

Advertisement