Published : May 05, 2026 08:31 am IST, Updated : May 05, 2026 08:31 am IST
1/8Image Source : Instagram/@anaitashroffadajania
दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला 2026 की शुरुआत हो चुकी है। 4 मई की शाम मेट्रोपॉलिन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुआ, जिसमें जेफ बेजोस की पत्नी लॉनेन सांचेज सहित कई अन्य सेलेब्स ने शिरकत की। अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी ने भी प्री मेट गाला इवेंट अटैंड किया और अपने शाही अंदाज से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
2/8Image Source : Instagram/@anaitashroffadajania
जब भी भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर फ्लॉन्ट करने की बारी आती है तो अंबानी परिवार इसमें सबसे आगे रहता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जैसे ही अंबानी फैमिली की लाडली मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर उतरीं, हर किसी की निगाहें उन्हीं पर टिक गईं।
3/8Image Source : Instagram/@anaitashroffadajania
मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी बिलकुल रॉयल अंदाज में पहुंची थीं। सुनहरी साड़ी में सजीं ईशा अंबानी किसी अप्सरा जैसी लग रही थीं। उनकी साड़ी खासतौर पर डिजाइन की गई थी, जिसमें पारंपरकि भारतीय कढ़ाई और सोने के धागों का इस्तेमाल किया गया था।
4/8Image Source : Instagram/@anaitashroffadajania
ईशा अंबानी की ये साड़ी डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिजाइन की थी, जिसमें समृद्ध भारत की झलक देखने को मिल रही थी। इस साड़ी को पहनकर ईशा विदेशियों के बीच चमक उठीं। अपने लुक को ईशा अंबानी ने अपनी मां नीता अंबानी के ब्लाउज और जूलरी से कम्प्लीट किया, जिसने उनके पूरे लुक को निखारने के साथ-साथ रॉयल टच दिया।
5/8Image Source : Instagram/@anaitashroffadajania
ग्लोबल स्टेज पर ईशा अंबानी भारतीय ट्रेडिशन को फ्लॉन्ट करती दिखीं। लेकिन उनके पूरे लुक में जिन दो चीजों ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा, वो उनके हाथ में नजर आया आम और बालों में सजा गजरा था, जो उनकी साड़ी के पल्लू जितना लंबा था।
6/8Image Source : Instagram/@anaitashroffadajania
ईशा अंबानी की साड़ी जितनी खास थी, उतना ही खास इसका ब्लाउज भी था, जिस पर हीरे-पन्ने जड़े थे। ब्लाउज काफी मॉडर्न और स्टाइलिश था, जिस पर ज्वेल डिटेलिंग थी। ईशा के ब्लाउज में जो हीरे-पन्ने जड़े थे, वो उनकी मां नीता अंबानी के पर्सनल कलेक्शन से लिए गए थे, जो उनके लुक को रिच और एलिगेंट बना रहा था। इस पर एक पुराना सरपेच भी लगा था, जो एक समय पर निजाम के कलेक्शन का हिस्सा था।
7/8Image Source : Instagram/@gauravguptaofficial
गौरव गुप्ता ने ईशा अंबानी के पूरे लुक की जानकारी शेयर की है। इस लुक को पूरा करते हुए, रेज़िन से लिपटा हुआ एक मूर्तिकलानुमा केप इस्तेमाल किया गया था। ईशा के इस लुक को 50 से अधिक कारीगरों ने 1200 घंटों से अधिक समय में तैयार किया है।
8/8Image Source : Instagram/@gauravguptaofficial
जी हां, सुनहरी साड़ी के साथ ईशा अंबानी ने कोई महंगा बैग नहीं, बल्कि एक आम पकड़ रखा था। उन्होंने इस आम को बैग की तरह कैरी किया था। हालांकि, ये असली आम नहीं था, बल्कि आम के आकार का एक आर्ट स्कल्प्चर था, जिसे अंबानी फैमिली की बेटी ने कैरी किया था।