पिंक लहंगे में अप्सरा बनकर छाईं जाह्नवी कपूर, खूबसूरती देख आप भी हार बैठेंगे दिल
पिंक लहंगे में अप्सरा बनकर छाईं जाह्नवी कपूर, खूबसूरती देख आप भी हार बैठेंगे दिल
कभी वेस्टर्न ड्रेसेस में धमाल मचाती तो कभी इंडियन अटायर में अपनी नजाकत भरी अदाएं दिखाती जाह्नवी कपूर हर लुक में अपने फैंस को इंप्रेस करना जानती हैं। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
Published : Sep 15, 2025 08:54 pm IST, Updated : Sep 15, 2025 08:54 pm IST
1/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
कभी वेस्टर्न ड्रेसेस में धमाल मचाती तो कभी इंडियन अटायर में अपनी नजाकत भरी अदाएं दिखाती जाह्नवी कपूर हर लुक में अपने फैंस को इंप्रेस करना जानती हैं। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है।
2/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
अपने डांस और स्टाइलिश अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने सिजलिंग लुक्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगती हैं। हालांकि, इस साल वह अपनी फिल्मों और लुक्स को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं।
3/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। इसके पहले भी जाह्नवी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें वायरल हुई थीं जो अभी तक सुर्खियों में है। तस्वीरों में जाह्नवी पींक कलर के गॉर्जियस लहंगे में नजर आ रही हैं। पींक कलर के हेवी वेट एम्ब्रॉडरी वाली लहंगे के साथ जाह्नवी ने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है।
4/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
अपने इस ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस जाह्नवी ने नेट का दुपट्टा भी कैरी किया है। खुले बालों में इस एथनिक लुक के साथ जाह्नवी बेहद एलिगेंट दिख रही हैं। जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अपनी नजाकत भरी अदाएं दिखा रही हैं।
5/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
जाह्नवी की तस्वीरों पर फैंस जमकर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं। जल्द ही वह फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी नजर आने वाली हैं।
6/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ स्टारर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का ट्रेलर भी आज रिलीज हो चुका है, जिसमें वरुण-जाह्नवी की बहुत ही खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिली। ये फिल्म एक टिपिकल फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें रोमांस के साथ कई जगह कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।
7/7Image Source : Instagram/@janhvikapoor
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'धड़क' जैसी फिल्में बना चुके शशांक खैतान ने डायरेक्ट किया है। जाह्नवी कपूर की ये फिल्म 2 अक्टूबर के दिन रिलीज होगी।