Published : Jun 17, 2025 08:40 am IST, Updated : Jun 17, 2025 08:40 am IST
1/7Image Source : Instagram
टीवी की दुनिया में सास-बहू के ड्रामे भले ही आम हों, लेकिन इन्हीं कहानियों ने करोड़ों भारतीय दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। टीवी शोज के किरदार घर-घर में फेमस हुए और कई एक्टर्स को पहचान दिला चुके हैं। इन्हीं में एक खास नाम है कनिका मान का, जिन्होंने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता, बल्कि कम उम्र में टीवी के पर्दे पर सास बनने का अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
2/7Image Source : Instagram
कनिका मान ने टीवी शो 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' में महज 20 साल की उम्र में तीन बहुओं की ‘सास’ का किरदार निभाया था। शो की कहानी में एक अनोखा ट्विस्ट तब आया जब 40 साल के अक्षत से 20 साल की गुड्डन (कनिका) की शादी हो जाती है। बहुओं ने अपने ससुर के लिए पत्नी की तलाश की और अपनी सहूलियत के लिए गुड्डन को चुना। इस तरह गुड्डन कम उम्र में ही ‘सास’ बन गईं और भारत की सबसे कम उम्र की ऑन-स्क्रीन सास भी। वैसे शो के दौरान उनकी असल उम्र 24 साल थी।
3/7Image Source : Instagram
शो साल 2021 में खत्म हो गया, लेकिन इस किरदार ने कनिका को घर-घर में पॉपुलर बना दिया। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज और वेब सीरीज में शानदार काम किया। कई लोग कनिका की तुलना आलिया भट्ट से करते हैं। उन्हें टीवी की आलिया भट्ट भी कहा जाता है। उनके चेहरे फीचर्स काफी हद तक आलिया भट्ट से मेल खाते हैं। कई लोग एक झलतक में उन्हें आलिया भट्ट ही समझ लेते हैं।
4/7Image Source : Instagram
7 अक्टूबर 1993, पानीपत, हरियाणा में कनिका मान का जन्म हुआ। पंजाब यूनिवर्सिटी से LLB की डिग्री हासिल की है। कनिका ने करियर की शुरुआत में मॉडलिंग की और मिस इंडिया एलीट 2015 में 'मिस कॉन्टिनेंटल का खिताब जीता। इसके बाद इन्होंने टीवी शोज का रुख किया। 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से इन्हें बड़ा किरदार हाथ लगा और ये घर-घर में इसी शो को कर के मशहूर हो गईं। 'बढ़ो बहू' और 'चांद जलने लगा' में भी कनिका ने काम किया।
5/7Image Source : Instagram
इसके अलावा कनिका रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी स्टंट करते नजर आ चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'फ्लाइट अटेंडेंट' में कनिका नजर आई थीं। अब वो अपनी जगह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बना रही है। कई पंजाबी फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में भी वो नजर आई हैं। हाल ही में उनकी पंजाबी फिल्म 'कोको' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसके प्रमोशन्स में वो लगी हुई हैं।
6/7Image Source : Instagram
कनिका मान अब पहले से कहीं ज़्यादा ग्लैमरस और बोल्ड हो चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनका स्टाइल और स्वैग चर्चा में रहता है। उनके इंस्टाग्राम पर 7.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और उनके हर लुक को फैंस बेहद पसंद करते हैं। कनिका न केवल अपने लुक्स के लिए बल्कि अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सीरियस हैं। वह हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं और अपनी डाइट का भी खासा ख्याल रखती हैं।
7/7Image Source : Instagram
कम उम्र में सास का रोल निभाना हो या स्टंट शो में हिस्सा लेना, कनिका मान हर बार कुछ नया और दमदार लेकर आती हैं। उनकी एक्टिंग की रेंज, खूबसूरती और आत्मविश्वास ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री की एक खास पहचान दिलाई है। कभी आलिया भट्ट की कॉपी बनकर चर्चा में आईं कनिका अपनी अलग पहचान रखती हैं।