मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ग्लैमर का लगा तड़का, इन एक्टर का भी दिखा स्वैग
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ग्लैमर का लगा तड़का, इन एक्टर का भी दिखा स्वैग
मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी होस्ट की थी, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर इन सेलेब्रिटीज के लुक चर्चा में बने हुए हैं। इस खास मौके पर व्हाइट अनारकली में करीना कपूर नजर आईं। वहीं, नीता अंबानी अपनी बहू राधिका मर्चेंट संग पहुंचीं।
Published : Oct 13, 2025 08:24 am IST, Updated : Oct 13, 2025 08:24 am IST
1/13Image Source : viral bhayani
हर साल की तरह इस बार भी मनीष मल्होत्रा ने दिवाली पार्टी होस्ट की थी, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर इन सेलेब्रिटीज के लुक चर्चा में बने हुए हैं। इस खास मौके पर व्हाइट अनारकली में करीना कपूर नजर आईं। वहीं, हैंडसम हंक टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय कपूर ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए।
2/13Image Source : viral bhayani
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ एंट्री लेते ही सबका दिल जीत लिया। व्हाइट कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसके साथ डिजाइनर ब्लाउज पेयर किया गया था। वहीं, शमिता पिंक ड्रेस में दिखीं।
3/13Image Source : viral bhayani
हर इवेंट में अपनी खूबसूरत बॉन्ड से लोगों का दिल जीतने वाले कपल जेनेलिया और रितेश देशमुख मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे। इस दौरान एक्ट्रेस ने ग्रीन और एक्टर ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी थीं।
4/13Image Source : viral bhayani
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में माधुरी दीक्षित ने भी अपने ग्लैमर का तड़का लगाया। वह डार्क ब्लू कलर की साड़ी में करण जौहर के साथ पार्टी में एंट्री करते नजर आईं। वहीं, करण ऑल ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए।
5/13Image Source : viral bhayani
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में रेखा न रहो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की तस्वीरें छा गई हैं, जिसके बाद से लोग उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। रेखा दुल्हन की तरह सजी धजी पहुंचीं। ऑरेंज कलर की साड़ी में एक्ट्रेस हुस्न की मल्लिका लग रही थीं।
6/13Image Source : viral bhayani
जैकलीन फर्नांडीज ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एक शानदार आइवरी लहंगा पहना था, जिसमें सिल्वर सेक्विन और नेट एम्ब्रॉयडरी थी। उन्होंने इस लुक को हीरे के स्टड और अंगूठियों के साथ एक्सेसरीज किया था और उनका मेकअप बहुत ही नॉर्मल था। उनके बाल खुले थे।
7/13Image Source : viral bhayani
बीती रात मनीष मल्होत्रा के घर पर दिवाली पार्टी की महफिल सजी थी, जहां नीता अंबानी अपनी बहू राधिका मर्चेंट संग पहुंचीं। इस पार्टी के लिए राधिका ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी वियर की और साथ में नेकलेस और ईयररिंग्स भी मैच किए।
8/13Image Source : viral bhayani
'सोल्जर' के को-स्टार बॉबी देओल और प्रीति ज़िंटा का रेड कार्पेट पर एक सरप्राइज रीयूनियन हुआ। जब बॉबी की पत्नी तान्या दोनों के साथ फोटो खिंचवाने में हिचकिचा रही थीं। प्रीति ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया और तीनों कैमरे के सामने पोज देते नजर आए।
9/13Image Source : viral bhayani
डायना पेंटी भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने अपने लुक और अदाओं से पार्टी में जान ही डाल दी। एक्ट्रेस ने शिमरी पिंक ड्रेस कैरी किया था। सॉफ्ट मेकअप में उनका ये लुक दिल जीत रहा है।
10/13Image Source : viral bhayani
अनन्या पांडे के माता-पिता चंकी पांडे और भावना पांडे भी दिवाली पार्टी में साथ में नजर आए। दोनों ने साथ में बहुत ही प्यारे पोज भी दिए।
11/13Image Source : viral bhayani
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कृति सेनन अपनी नूपुर के साथ एंट्री करती दिखीं। इस खास मौके पर दोनों बहन बहुत ही प्यारी लग रही थी। नूपुर ने जहां पिंक कलर के लहंगे में चार चांद लगाए तो वहीं, कृति गोल्डन आउटफिट में नजर आईं।
12/13Image Source : viral bhayani
सना फातिमा शेख भी इस ग्रैंड पार्टी में नजर आईं। एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनकर सबको इंप्रेस किया। उनका ट्रेडिशनल लेकिन रॉयल लुक काफी पसंद किया जा रहा है।
13/13Image Source : viral bhayani
पूजा हेगड़े भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाते नजर आईं। उन्होंने लाइट पिंक कलर का ऑफ शोल्डर ब्लाउज और लहंगा पहना था। एक्ट्रेस ने अपना लुक मिनिमल मेकअप से पूरा किया।