Published : Jul 05, 2026 03:14 pm IST, Updated : Jul 05, 2026 03:14 pm IST
1/6Image Source : Screen grab from Jiohotstar
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में बड़ी हो चुकी समायरा के तौर पर आंचल सोनी की एंट्री हो चुकी है। वह पार्थ के असली कातिल का पता लगाएगी। इसके बाद कहानी में एक बार फिर से नया मोड़ देखने को मिलेगा। तुलसी 10 साल पहले जिस कारण जेल गई थी। उसके पीछे की असली वजह अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलने वाली है।
2/6Image Source : Pree Kit
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में तुलसी दस साल बाद जेल से लौटती है और शांतिनिकेतन में आए बदलावों को देखकर हैरान रह जाती है। उसे अपने पुराने दिन और खुशियों भरी यादें याद आती हैं, लेकिन परिवार को एकजुट रखने का उसका सपना पूरा नहीं हो पाया। भले ही सब एक ही छत के नीचे रहते हैं, लेकिन वे अजनबियों की तरह व्यवहार करते हैं।
3/6Image Source : Instagram/@aanchal3soni
इस लीप के साथ कहानी में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनमें करण और नंदिनी की बेटी समायरा का किरदार अहम रोल निभाएगा। यह रोल अब एक्ट्रेस आंचल सोनी निभाएंगी, जिन्हें आखिरी बार 'नागिन 7' में देखा गया था। समायरा कभी तुलसी के बहुत करीब थी, लेकिन पार्थ की हत्या के बाद वह उसे माफ नहीं कर पाती।
4/6Image Source : Instagram/@aanchal3soni
जब तुलसी समायरा को एक हादसे से बचाती है तो समायरा उसे देखकर हैरान रह जाती है और गुस्से में तुलसी पर आरोप लगाती है कि उसे सिर्फ मारना आता है। तुलसी उसकी बातें सुनकर दंग रह जाती है, क्योंकि वह बड़ी हो चुकी समायरा को पहचान भी नहीं पाती।
5/6Image Source : Instagram/@starplus
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की कहानी में आगे देखने को मिलेगा कि समायरा, तुलसी को बेगुनाह साबित करने का फैसला करती है। इसके बाद एक जबरदस्त ड्रामा होगा, जिसमें तुलसी और नंदिनी की मुलाकात होगी। नंदिनी, तुलसी से शिकायत करते हुए पूछेगी कि उसने सारा इल्ज़ाम अपने सिर क्यों ले लिया, क्योंकि अब शांतिनिकेतन बिखर चुका है।
6/6Image Source : Screen grab from jiohotstar
कहानी में चौंकाने वाला मोड़ तब आएगा जब समायरा, पार्थ के मर्डर के बारे में उनकी बातचीत सुन लेगी। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या समायरा, नंदिनी का सच सबके सामने लाएगी या फिर तुलसी को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करेगी?