17 सालों में हद से ज्यादा बदले 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के कलाकार, ऐसे दिखने लगे हैं तुलसी-मिहिर और कृष्णा
17 सालों में हद से ज्यादा बदले 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के कलाकार, ऐसे दिखने लगे हैं तुलसी-मिहिर और कृष्णा
एकता कपूर का पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन 17 साल बाद दर्शकों के बीच दस्तक दे रहा है। इस शो से एक बार फिर स्मृति ईरानी स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं और उनके फैंस इस बात को लेकर बेहद खुश हैं।
Published : Jun 18, 2025 07:43 pm IST, Updated : Jun 18, 2025 07:43 pm IST
1/8Image Source : Instagram
ऐसे कई टीवी शो हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया और बाद में उनके सीक्वल भी आए। जल्दी ही एक और हिट शो की वापसी हो रही है। हम बात कर रहे हैं स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की, जिसका दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक दे रहा है। इस शो का पहला एपिसोड साल 2000 में टेलीकास्ट हुआ था और आखिरी 2008 में। इन 17 सालों में इस सीरियल के कलाकार काफी बदल गए हैं। चलिए एक नजर इन कलाकारों के ट्रांसफॉर्मेशन पर डालते हैं।
2/8Image Source : Instagram
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में स्मृति ईरानी लीड रोल में नजर आई थीं। उन्होंने सीरियल में 'तुलसी' का किरदार निभाया था और 8 साल इस किरदार में दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने पॉलिटिक्स का रुख कर लिया और अब एक बार फिर इसी सीरियल के सीक्वल के साथ दर्शकों के बीच वापस लौट रही हैं।
3/8Image Source : Instagram
अमर उपाध्याय ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी के पति मिहिर विरानी का रोल प्ले किया था और उन्हें इस शो से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। अमर लगातार टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और बीते कुछ सालों में डोरी, मोलकी और एक दीवाना था जैसे शोज में नजर आ चुके हैं।
4/8Image Source : Instagram
अमर उपाध्याय ने 2003 में ये सीरियल छोड़ दिया था, जिसके बाद रोनित रॉय ने उनकी जगह ली और तुलसी के पति मिहिर बनकर छा गए। रोनित इस सीरियल का आखिरी तक हिस्सा रहे थे।
5/8Image Source : Instagram
करिश्मा तन्ना भी एकता कपूर के इस हिट टीवी सीरियल में नजर आई थीं। उन्होंने इसी सीरियल के साथ अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। 2001 में इस शो में उनकी एंट्री हुई थी। उन्होंने धारावाहिक में इंदिरा का रोल प्ले किया था। अब करिश्मा पहले से काफी बदल चुकी हैं।
6/8Image Source : Instagram
मौनी रॉय ने इस हिट शो में तुलसी (स्मृति ईरानी) की बेटी कृष्णा का किरदार निभाया था। करिश्मा तन्ना की ही तरह ये मौनी का भी पहला शो था। मौनी का ट्रांसफॉर्मेशन अक्सर ही सुर्खियों में बना रहता है।
7/8Image Source : Instagram
बॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकीं शिल्पा सकलानी भी इस हिट टीवी शो का हिस्सा थीं। उन्होंने सीरियल मं गंगा विरानी का किरदार निभाया था और इस शो के साथ घर-घर में अपनी पहचान बनाने में सफल रहीं।
8/8Image Source : Instagram
गौरी प्रधान ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में नंदिनी ठक्कर का किरदार निभाया था और अपने अभिनय से सभी को इंप्रेस करने में सफल रहीं। इन 17 सालों में गौरी काफी बदल चुकी हैं, लेकिन उनके चार्म में कोई कमी नहीं आई है।