ऋषभ पंत की बहन की शादी में पहाड़ी दुल्हन सी सजीं साक्षी धोनी, बस ये काम कर के बनीं ट्रेंड सेटर
ऋषभ पंत की बहन की शादी में पहाड़ी दुल्हन सी सजीं साक्षी धोनी, बस ये काम कर के बनीं ट्रेंड सेटर
महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ ऋषभ पंत की बहन की शादी में शामिल हुए थे। मसूरी में हुई इस शादी में साक्षी धोनी पहाड़ी दुल्हन सी सजी नजर आईं थीं। उनके लुक ने हर किसी का ध्यान खींचा। उन्होंने 15 साल पुरानी अपनी शादी की ज्वेलरी ही इसके लिए चुनी थीं।
Published : Mar 14, 2025 10:33 am IST, Updated : Mar 14, 2025 10:33 am IST
1/6Image Source : Instagram
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी किसी फैशनिस्टा से कम नहीं हैं। वो अपने कैजुअल और ईजी-ब्रीजी स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वो हमेशा ही आरामदायक कपड़ों को प्रिफर करती हैं। हाल ही में वह ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में शामिल हुईं। शादी में उनका ट्रेडिशनल अवतार देखने को मिला, जो हर किसी को काफी पसंद भी आया। इस शादी के लिए उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
2/6Image Source : Instagram
साक्षी धोनी ने ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी के लिए पहाड़ी लुक चुना था। उन्होंने इसके लिए खुमाउनी पिछोड़ा और ज्वेलरी साड़ी के साथ कैरी की थीं। इस खास मौके के लिए साक्षी ने अपनी शादी की ही ज्लेवरी को चुना और इसे दोबारा पहनकर वो बला की खूबसूरत लगीं। साक्षी की धोनी संग शादी को 15 साल हो गए हैं और बीते सालों में वो कई खास मौकों पर इन ज्वेलरी को रिपीट करती रही हैं। अनंत अंबानी की शादी में भी उन्होंने इसे कैरी किया था।
3/6Image Source : Instagram
12 मार्च 2025 को ऋषभ पंत की बहन की शादी धूमधाम से हुई। क्रिकेटर ने अपनी बहन की शादी के अवसर पर अपने सभी दोस्तों को बुलाया। धोनी अपनी पत्नी के साथ इस अवसर पर पहुंचे थे। साक्षी धोनी ने इस शादी की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली साक्षी धोनी ने ऋषभ पंत की बहन की खूबसूरत शादी की कई झलकियां दिखाई हैं।
4/6Image Source : Instagram
इस खास दिन के लिए साक्षी ने लेमन येलो रंग की ऑरगेंजा सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने इसे हाफ स्लीव्स वाले स्कैलप-नेक ब्लाउज के साथ पहना था। पूरी तरह से पहाड़ी दुल्हन की तरह सजी साक्षी धोनी से लोगों की नजरें नहीं हटीं। अब उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर लोग कमेंट करके उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। साक्षी धोनी ने भी इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, 'हमारा खुमाउनी कल्चर।'
5/6Image Source : Instagram
आज कल जहां लोग हैवी हीरे और पन्नों की ज्वेलरी को पहना पसंद करते हैं, वहीं साक्षी ने अपनी पुरानी ज्वेलरी को चुना और वो इसे पहनकर कई डीवाओं को मात दे रही थीं। उन्होंने अपने आउटफिट को गोल्ड चोकर नेकपीस, लेयर्ड नेकलेस, गोल्ड नथ और झुमकों के साथ स्टाइल किया। हल्के गुलाबी रंग के ब्लश, कोरल रंग की लिपस्टिक और लाल रंग की बिंदी के साथ हल्का मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा था।
6/6Image Source : Instagram
15 साल पहले अपनी शादी में साक्षी ने लाल और हरे रंग का लहंगा पहना था, जिस पर बूटी का काम और जरदोजी की कढ़ाई थी। शादी के दिन साक्षी ने अपने लहंगे के साथ असली सोने के गहने, भारी हार, बड़ी पहाड़ी नथ और मांग टीका पहना था। वो अपनी शादी में भी पूरी तरह से एक पहाड़ी ब्राइड की तरह ही तैयार हुई थीं। बता दें, मूल रूप से भी साक्षी धोनी उत्तराखंड की ही रहने वाली हैं।