मुन्ना भैया की पत्नी का खूबसूरती में नहीं कोई तोड़, करती हैं 'मिर्जापुर' की माधुरी को फेल
मुन्ना भैया की पत्नी का खूबसूरती में नहीं कोई तोड़, करती हैं 'मिर्जापुर' की माधुरी को फेल
'मिर्जापुर' में मुन्ना भैया का किरदार लोगों का फेवरेट था। शो में माधुरी यादव से उनकी शादी हुई, लेकिन रियल लाइफ में उनकी पत्नी आकांक्षा माधुरी से जरा भी कम नहीं लगती हैं। फिल्मों में आने से पहले ही एक्टर उनके प्यार में पड़ गए थे और पहली ही फिल्म रिलीज होने के बाद कर ली थी शादी।
Published : Jul 23, 2025 07:26 am IST, Updated : Jul 23, 2025 07:26 am IST
1/7Image Source : @astoryofonesown_/Instagram
बॉलीवुड अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई। हालांकि यह सफर आसान नहीं था। उन्हें इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उनकी मेहनत, लगन और अभिनय प्रतिभा ने उन्हें सफलता दिलाई। दिव्येंदु को असली लोकप्रियता मिली वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से, जिसमें उन्होंने मुन्ना त्रिपाठी का दमदार किरदार निभाया।
2/7Image Source : @astoryofonesown_/Instagram
दिव्येंदु शर्मा के प्रोफेशनल करियर के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी और प्यार की कहानी बहुत कम लोगों को पता है। खासकर उनकी पत्नी के बारे में जानने की जिज्ञासा कई लोगों में रहती है। तो चलिए आज हम आपको दिव्येंदु की पत्नी आकांक्षा शर्मा के बारे में बताते हैं और उनके खूबसूरत रिश्ते की कहानी साझा करते हैं। वैसे देखने में भी दिव्येंदु की पत्नी किसी फिल्मी हसीना से कम नहीं हैं।
3/7Image Source : @astoryofonesown_/Instagram
दिव्येंदु शर्मा लेडी लक आकांक्षा शर्मा पेशे से एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहना पसंद करती हैं और लाइमलाइट से दूर एक साधारण जीवन जीती हैं। उनका झुकाव हमेशा रचनात्मक क्षेत्रों की ओर रहा है, लेकिन उन्होंने कभी भी फिल्मी दुनिया में आने का मन नहीं बनाया। यही कारण है कि वह अपनी पहचान निजी दायरे तक ही सीमित रखना पसंद करती हैं।
4/7Image Source : @astoryofonesown_/Instagram
दिव्येंदु और आकांक्षा की दोस्ती कॉलेज से शुरू हुई थी। दिव्येंदु और आकांक्षा की पहली मुलाकात दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में हुई थी। उस समय दिव्येंदु पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रहे थे और आकांक्षा भी उसी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। कॉलेज के दिनों में ही दोनों के बीच एक गहरी दोस्ती शुरू हुई। वे अक्सर साथ समय बिताते थे और धीरे-धीरे एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए।
5/7Image Source : @astoryofonesown_/Instagram
दिव्येंदु ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह आकांक्षा को कॉलेज के समय से ही बेहद पसंद करते थे, लेकिन कभी भी अपने जज्बात जाहिर नहीं कर पाए। उन्होंने कहा, 'आकांक्षा मेरी बहुत अच्छी दोस्त थी। मैं उसकी बहुत परवाह करता था, लेकिन कभी भी हिम्मत नहीं जुटा पाया कि उसे बता सकूं कि मैं उससे प्यार करता हूं।' दिव्येंदु को डर था कि अगर उन्होंने अपने दिल की बात कह दी तो कहीं उनकी दोस्ती टूट न जाए।
6/7Image Source : @astoryofonesown_/Instagram
इस डर के चलते उन्होंने लगभग 6-7 साल तक अपनी भावनाओं को छुपाए रखा। वह इस उलझन में थे कि कहीं उनका प्यार एकतरफा न हो या आकांक्षा उनकी भावनाओं को गलत तरीके से न ले ले, लेकिन यह सब सिर्फ एक सच्चे और गहरे प्यार का प्रतीक था, जो वक्त के साथ और भी मजबूत होता गया। जब दिव्येंदु अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने मुंबई चले गए, तब उन्होंने महसूस किया कि आकांक्षा उनके जीवन में कितनी महत्वपूर्ण हैं।
7/7Image Source : @astoryofonesown_/Instagram
दूर रहने पर उन्हें अपने जज्बातों का एहसास हुआ और यह भी समझ आया कि वे आकांक्षा के बिना नहीं रह सकते। यह दूरी उनके दिलों को और करीब ले आई। साल 2011 में जब दिव्येंदु की पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ रिलीज हुई, उसी समय उन्होंने आकांक्षा के सामने अपने प्यार का इजहार किया। आकांक्षा ने भी उनका प्यार स्वीकार किया और दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी बनाने का फैसला लिया। इसके एक साल बाद, 2012 में दोनों ने शादी कर ली। दिव्येंदु का मानना है कि आज भी उनके और आकांक्षा के रिश्ते की सबसे मजबूत कड़ी उनकी दोस्ती है।