अब हैंडसम हंक हीरो बन गया है मुन्नाभाई एमबीबीएस का जूनियर सर्किट, अरशद वारसी संग लीड हीरो के तौर पर आ रही सीरीज
अब हैंडसम हंक हीरो बन गया है मुन्नाभाई एमबीबीएस का जूनियर सर्किट, अरशद वारसी संग लीड हीरो के तौर पर आ रही सीरीज
मुन्नाभाई एमबीबीएस में जूनियर सर्किट का रोल निभाने वाले वीर हिरानी अब हैंडसम हंक हीरो बन गए हैं। इतना ही नहीं उनकी जल्द ही एक ओटीटी सीरीज रिलीज के लिए तैयार है।
मुन्नाभाई एमबीबीएस साल 2003 में रिलीज हुई थी और सुपरहिट रही थी। फिल्म में संजय दत्त और ग्रेसी सिंह ने लीड रोल निभाया था। इसके साथ ही अरशद वारसी और वमन ईरानी का भी दमदार रोल देखने को मिला था। अरशद वारसी के किरदार सर्किट को लोगों ने खूब प्यार दिया था और आज भी उसे भूले नहीं हैं। लेकिन फिल्म में दिखा सर्किट का बेटा यानी जूनियर सर्किट भी अब बड़ा होकर हैंडसमय हंक हीरो बन गया है। इतना ही नहीं अब जूनियर सर्किट जल्द ही ओटीटी सीरीज में बतौर हीरो डेब्यू करने वाला है। हाल ही में इसकी घोषणा कर दी गई है। ये जूनियर सर्किट कोई और नहीं बल्कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी हैं। (Image Source-Instagram@
virhirani)
वीर हिरानी ने फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस में अरशद वारसी के बेटे यानी जूनियर सर्किट का रोल प्ले किया था। हाल ही में वीर हिरानी ने खुद इसकी कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वीर जब छोटे थे और फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस की शूटिंग के दिनों की मौज ले रहे थे। अरशद वारसी संग किए गए इस छोटे शूट ने उनके किरदार को अमर कर दिया था। (Image Source-Instagram@
virhirani)
अब वीर बड़े हो गए हैं और हैंडसम-हंक हीरो बन गए हैं। खास बात ये है कि अपने पिता की सीरीज 'प्रीतम और पैड्रो' के जरिए बतौर हीरो फिल्मी दुनिया में अपनी जमीन तलाश रहे हैं। राजकुमार हिरानी भी ओटीटी डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। इस सीरीज में वीर हिरानी के साथ अरशद वारसी लीड रोल में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इसकी घोषणा की थी। (Image Source-Instagram@virhirani)
फिल्मी दुनिया में बॉक्स ऑफिस के किंग डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अब ओटीटी पर अपनी कहानी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग सीरीज प्रीतम और पैड्रो आने वाली 3 जुलाई 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज के लिए तैयार है। इस सीरीज में वीर हिरानी ने डेब्यू किया है और इसके टीजर में इसकी कहानी की भी झलक देखने को मिल रही है। (Image Source-Instagram@virhirani)
सीरीज की कहानी क्राइम, कॉमेडी ड्रामा होने वाली है और फैन्स को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। सीरीज में संजय दत्त ने भी एक दमदार रोल निभाया है। इसके साथ ही विक्रांत मैसी ने मार्टिन नाम का रोल प्ले किया है जिसकी झलक इसके टीजर में भी देखने को मल रही है। (Image Source-Instagram@
virhirani)
इसके साथ ही श्रुति मराठे, अश्विन मुसुरान, नैना सरीन, वमन ईरानी, राजेश शर्मा, मोहित चौहान, सत्यदीप मिश्रा और अजय जाधव जैसे कलाकार इस कहानी में अपनी एक्टिंग का तड़का लगाते नजर आने वाले हैं। अब देखना होगा कि क्या राजकुमार हिरानी अनी फिल्मों की तरह ओटीटी पर भी कमाल दिखा पाते हैं या नहीं। (Image Source-Instagram@virhirani)