नागा चैतन्य की नई फोटो ने बढ़ाई फैंस की धड़कन, लूज टी-शर्ट में शोभिता धुलिपाला को देख प्रेग्नेंसी बज तेज
नागा चैतन्य की नई फोटो ने बढ़ाई फैंस की धड़कन, लूज टी-शर्ट में शोभिता धुलिपाला को देख प्रेग्नेंसी बज तेज
शोभिता धुलिपाला की एक तस्वीर देखकर फैंस उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं, जिसे नागा चैतन्य ने पोस्ट किया है। ढीले कपड़ों में दिखी शोभिता और चैतन्य की इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Published : Jul 27, 2026 02:06 pm IST, Updated : Jul 27, 2026 02:06 pm IST
1/7Image Source : Sobhita Dhulipala instagram
दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में चैतन्य ने अपनी पत्नी शोभिता की एक बेहद खास और अनौपचारिक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की, जिसने देखते ही देखते फैंस के बीच हलचल मचा दी। इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस के बीच शोभिता की प्रेग्नेंसी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगी हैं।
2/7Image Source : Sobhita Dhulipala instagram
हालांकि इस स्टार कपल की तरफ से इन खबरों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। साल 2024 में विवाह बंधन में बंधे नागा चैतन्य और शोभिता हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। ऐसे में उनकी इस नई तस्वीर ने फैंस की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है।
3/7Image Source : Sobhita Dhulipala instagram
नागा चैतन्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोभिता धुलिपाला की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने हाथों में खाने की प्लेट्स लिए खड़ी नजर आ रही हैं। तस्वीर में 'मेड इन हेवन' फेम सोभिता बेहद कैजुअल लुक में ढीली-ढाली टी-शर्ट और पायजामे में दिख रही हैं।
4/7Image Source : Sobhita Dhulipala instagram
इस क्यूट तस्वीर को शेयर करते हुए चैतन्य ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि शादी के लगभग दो साल बाद उनकी पत्नी ने आखिरकार उनके लिए रात का खाना बनाया है, जिससे लगता है कि उन्होंने आज कोई बहुत अच्छा काम किया है। इस पर शोभिता ने भी तुरंत जवाब देते हुए लिखा कि क्या वे उनकी तारीफ कर रहे हैं या उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दोनों के बीच की इस मीठी नोक-झोंक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
5/7Image Source : Sobhita Dhulipala instagram
जहां एक तरफ इस कपल की प्यारी जुगलबंदी ने लोगों का दिल जीत लिया, वहीं दूसरी तरफ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान शोभिता के ढीले-ढाले कपड़ों पर गया। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि अभिनेत्री शायद प्रेग्नेंट हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि उन्हें लग रहा है शोभिता प्रेग्नेंट हैं तो वहीं कुछ ने कमेंट किया कि रसोई में सच में कुछ खास पक रहा है।
6/7Image Source : Sobhita Dhulipala instagram
हालांकि यह केवल सोशल मीडिया यूजर्स की अपनी धारणाएं और कयास हैं। कपल ने इस विषय पर पूरी तरह से चुप्पी साधी हुई है और किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की है। आखिरी बार जब एक्ट्रेस ने ब्लैक गाउन में तस्वीरें पोस्ट कीं तो वो काफी स्लिम फ्लैट बेली के साथ दिख रही थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है। इससे पहले वे लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु के साथ विवाह के बंधन में बंधे थे। लगभग चार साल तक साथ रहने के बाद, दोनों ने साल 2022 में आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था।
7/7Image Source : Sobhita Dhulipala instagram
अलगाव के बाद दोनों ही सितारे अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। जहां नागा चैतन्य ने शोभिता के साथ अपनी नई दुनिया बसाई है, वहीं सामंथा ने 'द फैमिली मैन' के डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी कर ली है और वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। फिलहाल नागा चैतन्य और शोभिता के फैंस इस इंतजार में हैं कि कब यह कपल खुद इन अफवाहों पर अपनी प्रतिक्रिया देता है।