Published : May 04, 2026 09:45 am IST, Updated : May 04, 2026 09:45 am IST
1/6Image Source : Instagram/@netflix
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आए दिन नई फिल्में और सीरीज स्ट्रीम होते रहते हैं। सिर्फ हिंदी ही नहीं कोरियन, इंग्लिश और स्पेनिश सहित अन्य भाषाओं की फिल्में और सीरीज भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहता है। अब हाल ही में ओटीटी पर फिर नए प्रोजेक्ट्स स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें से कुछ ने तो दर्शकों के दिलों में अभी से जगह बना ली है। तो चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर कौन सी फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई हैं और अब ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी हैं।
2/6Image Source : Instagram/@netflix_in
टोस्टर- नेटफ्लिक्स इंडिया में इन दिनों राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर हालिया रिलीज डार्क कॉमेडी 'टोस्टर' ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बनाए हुए है। ये फिल्म ओटीटी पर पांचवे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जो 15 अप्रैल 2026 की सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्माण राजकुमार राव और पत्रलेखा ने कंपा फिल्म्स के तहत किया है। फिल्म की कहानी एक साधारण से 'टोस्टर' के इर्द-गिर्द घूमती है।
3/6Image Source : Instagram/@netflix
इफ विशेज कुड किल- नेटफ्लिक्स पर नई हॉरर-थ्रिलर कोरियन सीरीज 'इफ विशेज कुड किल' की भी धूम देखने को मिल रही है। एक ऐप के इर्द-गिर्द घूमती ये सीरीज एक टीन ड्रामा है, जिसमें टेक हॉरर के साथ सस्पेंस का जबरदस्त तड़का है। ओटीटी प्लेटफॉमर्म पर ये सीरीज चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है।
4/6
5/6Image Source : Instagram/@netflix_in
उस्ताद भगत सिंह- आदित्य धर की 'धुरंधर 2' से टक्कर लेने वाली उस्ताद भगत सिंह भी नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई ये फिल्म जब से ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हुई है, दर्शक इस पर टूट पड़े हैं। अब ये फिल्म ओटीटी पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है, जिससे पता चलता है कि दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
6/6Image Source : Instagram/@netflix_in
यूथ- तमिल रोमांटिक कॉमेडी 'यूथ' ने उस्ताद भगद सिंह और टोस्टर को पछाड़ते हुए नंबर 2 पर अपनी जगह बनाई है। केन करुणादास द्वारा निर्देशित और अभिनीत यूथ 15 वर्षीय प्रवीण के स्कूल के दिनों के क्रश और दिल टूटने की कहानी पर केंद्रित है, जो इन दिनों दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।