1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 13 से 19 जुलाई के बीच ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, समांथा की 'मा इंटी बंगारम' भी हो रही रिलीज

13 से 19 जुलाई के बीच ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, समांथा की 'मा इंटी बंगारम' भी हो रही रिलीज

Written By: Priya Shukla
Published : Jul 13, 2026 07:06 pm IST,  Updated : Jul 13, 2026 07:06 pm IST
ओटीटी पर यूं तो दर्शकों के लिए मनोरंजन का भंडार है, लेकिन अक्सर दर्शक कुछ नए के इंतजार में रहते हैं। अब इस हफ्ते भी दर्शक कुछ नए के इंतजार में हैं, जो अब खत्म हो चुका है, क्योंकि 13 से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में।
1/8 Image Source : Instagram/@samantharuthprabhuoffl
ओटीटी पर यूं तो दर्शकों के लिए मनोरंजन का भंडार है, लेकिन अक्सर दर्शक कुछ नए के इंतजार में रहते हैं। अब इस हफ्ते भी दर्शक कुछ नए के इंतजार में हैं, जो अब खत्म हो चुका है, क्योंकि 13 से 19 जुलाई के बीच अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने जा रही फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में।
वुदरिंग हाइट्स- 13 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर 'वुदरिंग हाइट्स' रिलीज के लिए तैयार है, जो एक क्लाकिस और फेमस नॉवेल पर बेस्ड एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में मार्गोट रॉबी और जैकब एलॉर्डी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
2/8 Image Source : Instagram/@jiohotstar
वुदरिंग हाइट्स- 13 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर 'वुदरिंग हाइट्स' रिलीज के लिए तैयार है, जो एक क्लाकिस और फेमस नॉवेल पर बेस्ड एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में मार्गोट रॉबी और जैकब एलॉर्डी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
रेडी ऑर नॉट 2: हियर आई कम- 2019 की हिट हॉरर-कॉमेडी की सीक्वल 'रेडी ऑर नॉट 2: हियर आई कम' जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। ओटीटी पर ये फिल्म 16 जुलाई को स्ट्रीम होगी, जिसमें शानदार एक्शन से लेकर खूनी रोमांच देखने को मिलेगा।
3/8 Image Source : Instagram/@samweaving
रेडी ऑर नॉट 2: हियर आई कम- 2019 की हिट हॉरर-कॉमेडी की सीक्वल 'रेडी ऑर नॉट 2: हियर आई कम' जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। ओटीटी पर ये फिल्म 16 जुलाई को स्ट्रीम होगी, जिसमें शानदार एक्शन से लेकर खूनी रोमांच देखने को मिलेगा।
मा इंटी बंगारम- समांथा रुथ प्रभु स्टारर तेलुगु एक्शन-थ्रिलर 'मा इंटी बंगारम' भी ओटीटी पर धमाके के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में धूम मचाने और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये फिल्म 17 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
4/8 Image Source : Instagram/@samantharuthprabhuoffl
मा इंटी बंगारम- समांथा रुथ प्रभु स्टारर तेलुगु एक्शन-थ्रिलर 'मा इंटी बंगारम' भी ओटीटी पर धमाके के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में धूम मचाने और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये फिल्म 17 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।
द हॉक- कॉमेडी स्पोट्स ड्रामा 'द हॉक' भी ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। विल फेरेल स्टारर ये फिल्म 16 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जिसमें विल एक पूर्व गोल्फ प्लेयर की भूमिका में हैं और उनके साथ मौली शैनन भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन जोनाथन वॉटसन ने किया है।
5/8 Image Source : Instagram/@netflix
द हॉक- कॉमेडी स्पोट्स ड्रामा 'द हॉक' भी ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। विल फेरेल स्टारर ये फिल्म 16 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जिसमें विल एक पूर्व गोल्फ प्लेयर की भूमिका में हैं और उनके साथ मौली शैनन भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन जोनाथन वॉटसन ने किया है।
द ईस्ट पैलेस- कोरियन डार्क फैंटसी सीरीज 'द ईस्ट पैलेस' 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। सीरीज में साएंग गांग और गू चेओन जैसे कलाकार नजर आएंगे और इसका निर्देशन चोई जंग क्यू ने किया है।
6/8 Image Source : Instagram/@netflix
द ईस्ट पैलेस- कोरियन डार्क फैंटसी सीरीज 'द ईस्ट पैलेस' 17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। सीरीज में साएंग गांग और गू चेओन जैसे कलाकार नजर आएंगे और इसका निर्देशन चोई जंग क्यू ने किया है।
रक्तांचल सीजन 3- अमेजन एमएक्स प्लेयर पर जल्दी ही चर्चित सीरीज 'रक्तांचल' का तीसरा सीजन आने वाला है। 2000 के दशक की राजनीति और गैंगवार को दिखाती इस सीरीज का तीसरा सीजन 16 जुलाई को ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। सीरीज के नए सीजन में क्रांति प्रकाश झा और निकितन धीर आमने-सामने होंगे।
7/8 Image Source : Instagram/@krantiprrakashjha
रक्तांचल सीजन 3- अमेजन एमएक्स प्लेयर पर जल्दी ही चर्चित सीरीज 'रक्तांचल' का तीसरा सीजन आने वाला है। 2000 के दशक की राजनीति और गैंगवार को दिखाती इस सीरीज का तीसरा सीजन 16 जुलाई को ओटीटी पर स्ट्रीम होगा। सीरीज के नए सीजन में क्रांति प्रकाश झा और निकितन धीर आमने-सामने होंगे।
23000 लाइव्स- सच्ची घटना पर आधारित '23000 लाइव्स' भी ओटीटी पर दस्तक दे रही है। ये फिल्म 17 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, जिसमें उस एनजीओ की कहानी देखने को मिलेगी, जिसने भूमध्य सागर में कई रिफ्यूजीस की जिंदगी बचाई थी।
8/8 Image Source : Instagram/@Netflix

Advertisement