सिनेमाघरों में तो अभी भी 'धुरंधर 2' का ही जलवा है और इसके साथ 'भूत बंगला', 'माइकल' और 'गिन्नी वेड्स सनी 2' जैसी फिल्में भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। वहीं जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' भी 1 मई, 2026 को रिलीज होने वाली है। इस बीच, हम आपको उन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं जो इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं।
2/8Image Source : Instagram/@primevideo
द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स- हॉरर-ड्रामा सीरीज 'द हाउस ऑफ द स्पिरिट्स' भी ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। ये सीरीज ट्रूबा परिवार की कहानी बयां करती है, जो हिंसक सामाजिक उथल-पुथल के बीच गुप्त प्रेम, क्रांति और परिवार के अत्याचारी मुखिया और उसकी पोती के बीच पीढ़ियों पुराने झगड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीरीज 29 अप्रैल, 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
3/8Image Source : Instagram/@Netflix
स्वैप्ड- अमेरिकी एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म 'स्वैप्ड' भी ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। अगर आप इस वीकेंड बच्चों के साथ कुछ बढ़िया देखना चाहते हैं, तो आप इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसका निर्देशन नाथन ग्रेनो ने किया है। ये 1 मई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
4/8Image Source : Instagram/@jiohotstar
बैचमेट्स- चार इंजीनियरिंग छात्रों के जीवन पर आधारित तेलुगु वेब सीरीज 'बैचमेट्स' भी ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। कॉलेज लाइफ और रैगिंग के अलावा, यह छात्र जीवन के कई अन्य पहलुओं को भी दर्शाती है। इसे 30 अप्रैल, 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
5/8Image Source : Instagram/@ulkagupta
द केरल स्टोरी 2- थिएटर के बाद अब 'द केरल स्टोरी 2' ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये फिल्म 1 मई को जी5 पर स्ट्रीम होगी। कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा लीड रोल में हैं और तीनों ने अलग-अलग तीन ऐसी महिलाओं का किरदार निभाया है, जिनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
6/8Image Source : Instagram/@Netflix
माई डियरेस्ट सेनोरीटा- ये फिल्म 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। इसका निर्देशन फर्नांडो जी मोलिना ने किया है। यह फिल्म 1972 में इसी नाम से बनी फिल्म पर आधारित है। कहानी एक पारंपरिक, रूढ़िवादी परिवार में जन्मी इकलौती संतान एडेल के इर्द-गिर्द घूमती है। इसे 1 मई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
7/8Image Source : Instagram/@netflix_in
ग्लोरी- अगर आपको स्पोर्ट्स ड्रामा पसंद है तो ओटीटी पर जल्दी ही एक नई स्पोर्ट्स ड्रामा दस्तक दे रही है, जिसका नाम है 'ग्लोरी'। पुलकित सम्राट, दिव्येंदु शर्मा, सुविंदर विक्की, जन्नत जुबैर, सयानी गुप्ता और आशुतोष राणा स्टारर ग्लोरी बॉक्सिंग की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो 1 मई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू होगी।
8/8Image Source : Instagram/@itsmanasasharma
रकासा- अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए ही है। संगीत शोभन और नयना सारिका अभिनीत तेलुगु फिल्म 'रकासा' 3 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया। इसका निर्देशन मानसा शर्मा ने किया है। रकासा 1 मई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू होगी। यह फिल्म तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है।