राजकुमार-पत्रलेखा से विक्की-कैटरीना तक, इस साल इन स्टार्स ने पेरेंटहुड में रखा कदम
राजकुमार-पत्रलेखा से विक्की-कैटरीना तक, इस साल इन स्टार्स ने पेरेंटहुड में रखा कदम
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने हाल ही में एक पोस्ट के साथ फैंस के साथ अपने माता-पिता बनने की खुशी साझा की। दोनों ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह के दिन बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया है। तो चलिए इस मौके पर नजर डालते हैं उन सेलेब्स पर जिनके घर इस साल किलकारी गूंजी है।
साल 2025 में कई सेलिब्रेटी कपल्स के घर खुशियों ने दस्तक दी। कई कपल ने पेरेंटहुड में कदम रख दिया है। इनमें सबसे नया नाम राजकुमार राव और पत्रलेखा का है। इस स्टार कपल ने जुलाई में अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी और आज एक नए पोस्ट के साथ बताया कि आखिरकार दोनों ने बॉलीवुड का पेरेंट क्लब ज्वॉइन कर लिया है। तो चलिए इस मौके पर उन सेलेब्स पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने इस साल पेरेंटहुड में कदम रखा है।
2/7Image Source : Instagram/@patralekhaa
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के नए-नवेले मम्मी पापा पत्रलेखा और राजकुमार राव की। शनिवार यानी 15 नवंबर को कपल ने इंस्टाग्राम पर एक ज्वॉइंट पोस्ट शेयर किया, जिसमें बताया कि दोनों को उनकी शादी की चौथी सालगिरह पर उनकी जिंदगी का सबसे खास तोहफा मिला है। अपने पोस्ट में दोनों ने एक बेबी गर्ल के माता-पिता बनने का ऐलान किया है।
3/7Image Source : Instagram/@patralekhaa
पत्रलेखा और राजकुमार राव ने इसी साल जुलाई में एक पोस्ट के साथ प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसने इनके फैंस को खुश कर दिया था और अब आखिरकार कपल ने फैंस को अपने माता-पिता बनने की भी खुशखबरी दे दी है। दोनों ने अपने एक ज्वॉइंट पोस्ट में लिखा- 'हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें बड़ा आशीर्वाद दिया है।'
4/7Image Source : Instagram/@katrinakaif
बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 7 नवंबर को ही जूनियर कौशल का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसका ऐलान कपल ने एक पोस्ट के साथ किया है। कैटरीना-विक्की ने एक ज्वॉइंट स्टेटमेंट शेयर करते हुए लिखा- 'हमारा खुशियों का बंडल आ गया है। प्यार और आभार के साथ हम अपने नन्हें मेहमान का वेलकम करते हैं।'
5/7Image Source : Instagram/@parineetichopra
परिणीति चोपड़ा और उनके पॉलिटीशियन पति राघव चड्ढा भी इसी साल पेरेंट बने हैं। कपल ने 19 अक्तूबर को बेबी बॉय का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसकी खुशखबरी कपल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ भी शेयर की।
6/7Image Source : Instagram/@kiaraaliaadvani
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने भी इसी साल जुलाई में अपनी नन्हीं परी का वेलकम किया। कपल ने 15 जुलाी को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया और बताया कि दोनों एक बेटी के माता-पिता बने हैं।
7/7Image Source : Instagram/@ athiyashetty
अथिया शेट्टी और उनके क्रिकेटर पति केएल राहुल ने भी इसी साल पेरेंटहुड में कदम रखा है। दोनों ने 24 मार्च 2025 को बेटी का वेलकम किया, जिसका नाम कपल ने इवारा रखा है। न्यू बॉर्न के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अथिया और केएल राहुल ने अपनी बेटी के नाम का ऐलान किया था।