1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. 'बच्चा पैदा करने से मुश्किल एग फ्रीज कराना है', सुपरस्टार एक्टर की पत्नी बनने वाली है मां, सुनाया किस्सा

'बच्चा पैदा करने से मुश्किल एग फ्रीज कराना है', सुपरस्टार एक्टर की पत्नी बनने वाली है मां, सुनाया किस्सा

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
Published : Sep 05, 2025 07:45 pm IST,  Updated : Sep 05, 2025 07:45 pm IST
बॉलीवुड कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने जुलाई में अपने पहले बच्चे की खुशखबरी साझा की थी। अब एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ बातचीत के दौरान, पत्रलेखा ने अपनी गर्भावस्था, अंडे फ्रीज कराने के अनुभव और परिवार की अपेक्षाओं को लेकर दिल खोलकर बातें कीं।
1/6 Image Source : @patralekhaa/Instagram
बॉलीवुड कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा ने जुलाई में अपने पहले बच्चे की खुशखबरी साझा की थी। अब एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ बातचीत के दौरान, पत्रलेखा ने अपनी गर्भावस्था, अंडे फ्रीज कराने के अनुभव और परिवार की अपेक्षाओं को लेकर दिल खोलकर बातें कीं।
पत्रलेखा ने बताया कि उन्होंने लगभग तीन साल पहले अंडों को फ्रीज कराया था, लेकिन अब जब वह स्वाभाविक रूप से गर्भवती हुई हैं तो उन्हें लगता है कि यह प्रक्रिया कहीं ज्यादा आसान रहा। पत्रलेखा ने साझा किया, 'मुझे नहीं पता था कि अंडे फ्रीज कराना इतना कठिन होगा। डॉक्टर ने भी उस वक्त ये नहीं बताया था कि इस प्रोसेस के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। मेरा वजन बढ़ गया था और मानसिक रूप से भी मैं खुद को थोड़ा डाउन महसूस करने लगी थी।'
2/6 Image Source : @patralekhaa/Instagram

उन्होंने आगे कहा कि आज वह युवा महिलाओं को यही सलाह देंगी कि यदि परिस्थितियां सही हों तो प्राकृतिक रूप से मां बनना ज्यादा सहज और सरल हो सकता है। पत्रलेखा ने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि वह और राजकुमार जल्द से जल्द पैरेंट्स बनें। पत्रलेखा ने मुस्कुराते हुए बताया, 'मेरी मां बहुत उत्साहित थीं।
3/6 Image Source : @patralekhaa/Instagram
उन्होंने आगे कहा कि आज वह युवा महिलाओं को यही सलाह देंगी कि यदि परिस्थितियां सही हों तो प्राकृतिक रूप से मां बनना ज्यादा सहज और सरल हो सकता है। पत्रलेखा ने बताया कि उनकी मां चाहती थीं कि वह और राजकुमार जल्द से जल्द पैरेंट्स बनें। पत्रलेखा ने मुस्कुराते हुए बताया, 'मेरी मां बहुत उत्साहित थीं।
उन्होंने मुझसे और राज से कहा कि अब और देरी मत करो। उन्होंने बच्चों को लेकर हमेशा उत्साह दिखाया है।' उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे एक यात्रा के दौरान सोहा अली खान और कुणाल खेमू को उनकी बेटी इनाया के साथ देखकर उन्हें भी माता-पिता बनने की प्रेरणा मिली।
4/6 Image Source : @patralekhaa/Instagram
उन्होंने मुझसे और राज से कहा कि अब और देरी मत करो। उन्होंने बच्चों को लेकर हमेशा उत्साह दिखाया है।' उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे एक यात्रा के दौरान सोहा अली खान और कुणाल खेमू को उनकी बेटी इनाया के साथ देखकर उन्हें भी माता-पिता बनने की प्रेरणा मिली।
उन्होंने आगे कहा, 'सोहा और कुणाल को इनाया के साथ देखकर यह सब बहुत सुंदर और सहज लगा... जैसे कि यही अगला कदम होना चाहिए।' राजकुमार और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। पोस्ट में एक फूलों से सजा पालना नजर आ रहा था, जिस पर लिखा था कि बच्चा आने वाला है। इस पोस्ट के साथ दोनों ने लिखा कि बहुत खुश हैं।'
5/6 Image Source : @patralekhaa/Instagram
उन्होंने आगे कहा, 'सोहा और कुणाल को इनाया के साथ देखकर यह सब बहुत सुंदर और सहज लगा... जैसे कि यही अगला कदम होना चाहिए।' राजकुमार और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी। पोस्ट में एक फूलों से सजा पालना नजर आ रहा था, जिस पर लिखा था कि बच्चा आने वाला है। इस पोस्ट के साथ दोनों ने लिखा कि बहुत खुश हैं।'
राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी फिल्मी दुनिया में किसी प्रेरणा से कम नहीं। एक-दूसरे को 10 साल तक डेट करने के बाद, दोनों ने 15 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। वे साथ में फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ और वेब सीरीज ‘बोस: डेड/अलाइव’ में भी नजर आ चुके हैं। अब यह जोड़ी अपने जीवन के एक नए और खूबसूरत अध्याय में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो कि पैरेंटहुड।
6/6 Image Source : @patralekhaa/Instagram

Advertisement