वक्त का पड़ाव पार कर 'अनुपमा' स्टार्स की बदली काया, ट्रांसफॉर्मेशन आपको भी कर देगा हैरान
वक्त का पड़ाव पार कर 'अनुपमा' स्टार्स की बदली काया, ट्रांसफॉर्मेशन आपको भी कर देगा हैरान
'अनुपमा' की कास्ट के किसी भी किरदार को भूल पाना आसान नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अनुपमा से लेकर बा तक की कुछ अनदेखी थ्रोबैक तस्वीरें सामने आई है। इनमें वह पहचान में नहीं आ रहे हैं। रूपाली गांगुली से लेकर सुशांशु पांडे उर्फ वनराज तक अपनी थ्रोबैक तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
Published : May 25, 2025 07:44 pm IST, Updated : May 25, 2025 07:44 pm IST
1/10Image Source : Instagram
'अनुपमा' की कास्ट के किसी भी किरदार को भूल पाना आसान नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अनुपमा से लेकर बा तक की कुछ अनदेखी थ्रोबैक तस्वीरें सामने आई है। इनमें वह पहचान में नहीं आ रहे हैं। रूपाली गांगुली से लेकर सुशांशु पांडे उर्फ वनराज तक अपनी थ्रोबैक तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। डेली सोप के कलाकारों का इतने सालों में लुक पूरी तरह बदल गया है।
2/10Image Source : Instagram
रूपाली गांगुली उर्फ अनुपमा ने मिथुन चक्रवर्ती स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'अंगारा' में काम किया था। ये तस्वीर उसी वक्त की है। रूपाली का थ्रोबैक लुक पहचान में नहीं आ रहा है।
3/10Image Source : Instagram
सुधांशु पांडे उर्फ वनराज को कभी डैशिंग हंक और होनहार स्टार्स में गिना जाता था। टीवी स्टार इस थ्रोबैक तस्वीर में बहुत स्टालिश नजर आ रहे हैं। वह आज भी इतने ही फिट दिखाते हैं।
4/10Image Source : Instagram
गौरव खन्ना उर्फ अनुज कपाड़िया जिन्होंने 'अनुपमा' में अपने रोमांटिक अंदाज में सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने एकता कपूर के डेली सोप 'कुमकुम' से अपने करियर की शुरुआत की।
5/10Image Source : Instagram
मदालसा शर्मा उर्फ काव्या ने अपने शुरुआती दिनों में साउथ सिनेमा में काम किया है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें हैरान करने वाली नहीं हैं। एक्ट्रेस के लुक में जरा भी बदलाव नहीं आया है।
6/10Image Source : Instagram
अल्पना बुच उर्फ बा अपनी थ्रोबैक तस्वीर में बहुत ही अलग दिख रही हैं। अभिनेता अपने करियर के शुरुआती दिनों में किसी फैशन क्वीन से कम नहीं लग रही हैं।
7/10Image Source : Instagram
तस्नीम शेख उर्फ राखी दवे की ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीरों में ज़्यादा बदलाव नहीं है। एक्ट्रेस आज भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं।
8/10Image Source : Instagram
पारस कलनावत बचपन की तस्वीरों में बेहद क्यूट लगते हैं और जवानी में भी उतने ही हैंडसम हैं। चॉकलेटी बॉय के लुक में अब जबरदस्त बदलाव आया है।
9/10Image Source : Instagram
निधि शाह समय के साथ और भी हॉट और खूबसूरत दिखने लगी हैं। ये पुरानी तस्वीरें साबित करती हैं कि वह आज भी अपनी फिटनेस को लेकर कितनी सीरियस हैं।
10/10Image Source : Instagram
अरविंद वैद्य उर्फ बापूजी को उनके भोलेपन और संवेदनशीलता के लिए पसंद किया जाता है। अभिनेता का ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व उन्हें अनुपमा के प्रशंसकों के बीच पसंदीदा बनाता है।