सोनू निगम के 17 साल के बेटे निवान का ट्रांसफॉर्मेशन देख चकराया सिर, 2 साल में इतना बदल गया लुक
सोनू निगम के 17 साल के बेटे निवान का ट्रांसफॉर्मेशन देख चकराया सिर, 2 साल में इतना बदल गया लुक
सोनू निगम के 17 साल के बेटे निवान निगम का ट्रांसफॉर्मेशन देख आपके भी होश उड़ाने वाले हैं जैसे टाइगर श्रॉफ हैरत में पड़ गए। वह अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर जबरदस्त चर्चा में है, जिसे उन्होंने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।
Published : Feb 28, 2025 09:30 am IST, Updated : Feb 28, 2025 09:30 am IST
1/7Image Source : Instagram
सोनू निगम के 17 साल के बेटे निवान निगम का ट्रांसफॉर्मेशन देख आपके भी होश उड़ाने वाले हैं जैसे टाइगर श्रॉफ हैरत में पड़ गए। वह अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर जबरदस्त चर्चा में है, जिससे उन्होंने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। उन्होंने दो साल पहले और उसके बाद की तस्वीरें पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही है।
2/7Image Source : Instagram
निवान निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर पहले और बाद की कई तस्वीरें शेयर करते हुए। अपने फैट टू फिट होने का सफर दिखाया है। जिम की एक तस्वीर में उन्होंने अपने 6 एब्स भी दिखाए है। उनके जबरदस्त बदलाव ने सभी को चौंका दिया है। उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देख सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं बल्कि कई बॉलीवुड स्टार्स भी हैरान है।
3/7Image Source : Instagram
निवान ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'दो साल में मेरी जिंदगी बदल गई।' इन ट्रांसफॉर्मेशन फोटो के साथ वह एक बार फिर इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गए हैं। इसके अलावा सिंगर सोनू निगम ने भी अपने बेटे की पोस्ट को फिर से शेयर किया और उनकी तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'भगवान का आशीर्वाद तुम पर हमेशा बना रहे, मेरे बेटे। आज मैं तुम्हें सिर्फ आशीर्वाद ही दे सकता हूं। तुम्हारी पहली पोस्ट के लिए बधाई।'
4/7Image Source : Instagram
बॉलीवुड के फिटनेस आइकन टाइगर श्रॉफ ने भी निवान निगम की कमेंट बॉक्स में जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'बहुत बढ़िया भाई।' वहीं एक्टर स्वप्निल जोशी ने कमेंट किया, 'क्या बदलाव है! बधाई और जन्मदिन की शुभकामनाएं।' इसके अलावा निवान की मां ने भी उनकी प्रशंसा की। सोशल मीडिया यूजर्स भी सोनू निगम के बेटे का ट्रांसफॉर्मेशन देख उनकी तारीफ कर रहे हैं।
5/7Image Source : Instagram
भारत के सबसे मशहूर प्लेबैक सिंगर में से एक सोनू अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में इतना नाम कमाने के बावजूद, वह अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। लेकिन, अब उनके बेटे निवान निगम अपने ट्रांसफॉर्मेशन पोस्ट की वजह से छाए हुए हैं।
6/7Image Source : Instagram
सोनू निगम ने साल 2002 में मधुरिमा निगम से शादी की। उनके बेटे निवान का जन्म 2007 में हुआ। सबसे पहले बचपन में उन्होंने अपनी प्यारी आवाज के कारण सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। जब वह अपने पिता सोनू के साथ एक इवेंट में नजर आए थे। उन्होंने वायरल वीडियो में कोलावेरी डी गाकर सभी का दिल जीत लिया था। अब, वह अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के कारण सुर्खियों में हैं।
7/7Image Source : Instagram
पिछले कुछ सालों से निवान इंस्टाग्राम पर एक्टिव नहीं थे। वहीं इस पोस्ट ने तुरंत ही लोगों का ध्यान खींच लिया। सोनू निगम ने अपने बेटे की 5 तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली दो तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पहले वे कैसे दिखते थे और अब कितना बदल गए हैं। निवान निगम अब 17 साल के हो गए हैं। वह अपने पापा की तरह एक अच्छे सिंगर भी हैं।