साई पल्लवी से लेकर मानुषी तक, बॉलीवुड के ग्लैमर का स्वाद चखने से पहले इन हसीनाओं ने की MBBS की पढ़ाई
साई पल्लवी से लेकर मानुषी तक, बॉलीवुड के ग्लैमर का स्वाद चखने से पहले इन हसीनाओं ने की MBBS की पढ़ाई
शोबिज की दुनिया में 6 ऐसी एक्ट्रेसेज हैं जिन्होंने फिल्मों में आने से पहले मेडिकल की पढ़ाई की है। इस लिस्ट में साई पल्लवी, श्रीलीला जैसे कई नाम शामिल हैं। यहां डालें इन हसीनाओं पर एक नजर।
Published : Apr 04, 2025 03:06 pm IST, Updated : Apr 04, 2025 03:06 pm IST
1/7Image Source : Instagram
बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो फिल्मों में आने से पहले डॉक्टर थीं। मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करके डॉक्टरी की डिगरी पूरी करने वाली ये एक्ट्रेस आज फिल्मी पर्दे पर धूम मचा रही हैं। कई सफल फिल्में भी इन हीरोइनों के नाम हैं। इस लिस्ट में मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर से लेकर साउथ सिनेमा की शानदार हीरोइन साईं पल्ली का नाम शामिल हैं। चलिए एक नजर डालते हैं डॉक्टर से एक्टर बनीं इन एक्ट्रेसेज की लिस्ट पर।
2/7Image Source : Instagram
'पुष्पा 2' के गाने में धूम मचाकर चर्चा में आईं साउथ की मशहूर अभिनेत्री श्रीलीला एक डॉक्टर हैं। उनकी मां भी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। उनसे प्रेरित होकर श्रीलीला ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और 2021 में इसे पूरा किया। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग का रुख किया और अब इस फील्ड में नाम कमा रही हैं। एक्ट्रेस अब जल्द ही 'आशिकी 3' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं।
3/7Image Source : Instagram
शिवानी राजाशेखर ने हैदराबाद के अपोलो मेडिकल कॉलेज से अपनी शिक्षा पूरी की। एक्ट्रेस ने फिल्मों में आने से पहले अपनी पढ़ाई पूरी की। शिवानी के पिता भी डॉक्टर हैं और एक्ट्रेस उन्हीं ने दिखाए रास्ते पर चलीं और बीते साल 2024 में ही उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की।
4/7Image Source : Instagram
एक्ट्रेस साई पल्लवी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी मेडिकल की पढ़ाई त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी जॉर्जिया से पूरी की। साई पल्लवी डॉक्टर होने के साथ एक सेल्फ ट्रेन्ड डांसर भी हैं। डांस की प्रतिभा दिखाकर ही वो पहली बार चर्चा में आईं। उन्होंने कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया और अब जल्द ही रणबीर कपूर के साथ रामायण में नजर आएंगी।
5/7Image Source : Instagram
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अपने पहले प्रयास में ही ऑल इंडिया प्री-मेडिकल टेस्ट (अब NEET) पास कर लिया था और सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर रही थीं। इसी बीच उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब भी जीता। अब ये फिल्मों में पूरी तरह से सक्रिय हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आई थीं।
6/7Image Source : Instagram
मशहूर तमिल निर्देशक शंकर की बेटी अदिति शंकर भी डॉक्टर हैं, उन्होंने रामचंद्र यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। उन्होंने विरुमन और मावीरन जैसी फिल्मों में काम किया है। अदिति शंकर डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी फिल्मों में सक्रिय हैं।
7/7Image Source : Instagram
पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर ने मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया था, जहां से उन्होंने 1997 में एमबीबीएस मेडिकल की डिग्री हासिल की। प्रसूति एवं स्त्री रोग में स्नातकोत्तर एमएस की डिग्री हासिल करने के बाद अदिति ने मॉडलिंग में कदम रखी। अदिति ने कई फिल्मों में भी काम किया है।