आज बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है और फिल्म के आने में अब महज 8 दिन बचे हैं। सनी देओल एक बार फिर अपने 29 साल पुराने अंदाज में करारी आवाज में पाकिस्तान को हड़का रहे हैं। उनके डायलॉग्स ने आते ही सोशल मीडिया पर कब्जा कर लिया है और बॉर्डर 2 ट्रेंड करने लगा है। 28 साल पहले आई बॉर्डर फिल्म भी एक क्लासिक और पॉपुलर देशभक्ति मूवी मानी जाती है। इस फिल्म का एक सीन ऐसा भी था जो याद आते ही सनी देओल 28 साल बाद भी भावुक हो जाते हैं और रो पड़ते हैं। एक बार तो उन्होंने खुद बताया था कि कैसे उन्हें अपने पिता धर्मेंद्र की फिल्म 'हकीकत' को देख बॉर्डर बनाने का आइडिया आया था जो सफर आज 28 साल बाद बॉर्डर 2 तक आ पहुंचा है। (Image Source-Instagram@sunnydeol)
सनी देओल ने करीब 2 साल पहले यूट्यूबर रणबीर अल्लाहाबदिया को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने बॉर्डर फिल्म और उसके नॉस्टाल्जिया के बारे में भी बात की थी। साथ ही सनी देओल ने बॉर्डर के उस सीन के बारे में भी बताते है जो फिल्म में तो नहीं था लेकिन उसे याद करते ही आज भी उनकी आंखें छलछला आती हैं। सनी देओल बताते हैं, 'फिल्म का मेरा पसंदीदा सीन था, जब मैं मंदिर में जाता हूं तो अचानक एक लाइट चमकती है। (Image Source-Instagram@sunnydeol)
मैं उस लाइट के पास जाता हूं तो वो सारे सैनिक जो शहीद हो गए हैं वहां एक साथ बैठे हैं। मैं उनके पास जाता हूं और उनसे बात करता हूं कि मैं तुम्हारी मां से बात करूंगा और पिता को खुद जाकर खबर करूंगा।' सनी देओल बताते हैं कि ये सीन फिल्म में नहीं दिखाया गया था लेकिन ये उनका फिल्म का सबसे खूबसूरत पल था। साथ ही वो ये भी बताते हैं कि इसे याद कर आज भी मेरी आंखें भर आती हैं। (Image Source-Instagram@sunnydeol)
सनी देओल ने इसी बातचीत में ये भी बताया था कि दर्शकों को ये सीन क्यों नहीं देखने को मिला। सनी बताते हैं, 'बाद में वो सीन काट दिया गया क्योंकि शायद फिल्म की लंबाई की वजह से। या फिर कोई और क्रिएटिव फैसला रहा हो।' लेकिन आज भी ये सीन दिल के करीब है। सनी देओल ने ये भी बताया कि कैसे उन्हें अपने पिता की साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म 'हकीकत', जो एक वॉर ड्रामा फिल्म थी, से आइडिया आया था। (Image Source-Instagram@sunnydeol)
सनी बताते हैं, 'मैंने अपने पिता की हकीकत देखी थी और तभी से मेरे मन में ये कहानी और इमोशन बस गया था। मुझे बहुत कम उम्र से ही लगता था कि एक बार तो ऐसी फिल्म जरूर बनाऊंगा या फिर किरदार निभाउंगा। लेकिन अचानक मेरी जेपी से मुलाकात हुई जिनके पास लॉन्गेवाला युद्ध की एक कहानी थी और हमने फैसला लिया कि बनाते हैं।' (Image Source-Instagram@sunnydeol)
बीते 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर का जलवा ऐसा चला कि इसके बाद की कुछ फिल्में भी कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। जिनमें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' भी शामिल रही लेकिन उम्मीदों से कम ही कलेक्शन कर पाई। इसके बाद इक्कीस भी रिलीज हुई जो औसत से भी कम ही रही। अब बॉर्डर-2 है जो 23 जनवरी को रिलीज हो रही है और धुरंधर के इस बॉक्स ऑफिस तूफान पर विराम लगा सकती है। फिल्म को लेकर फैन्स भी उत्साहित हैं और स्टारकास्ट भी। अब देखना होगा कि क्या बॉर्डर 2 आदित्य धर की धुरंधर का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ सकती है या नहीं। (Image Source-Instagram@sunnydeol)