Published : Feb 07, 2026 11:25 pm IST, Updated : Feb 07, 2026 11:25 pm IST
1/6Image Source : Instagram@hemang_kapadia
बॉलीवुड डायरेक्टर विशाल भारद्वाज करीब 8 साल पहले फिल्म 'पटाखा' में अपनी कहानी कहते नजर आए थे। कहानी के जादूगर माने जाने वाले डायरेक्टर विशाल भारद्वाज अब 8 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर लौट रहे हैं। इस बार उनके हीरो हैं शाहिद कपूर। शाहिद कपूर के साथ विशाल की फिल्म 'ओ रोमियो' रिलीज होने वाली है जो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब देखना होगा कि क्या ये कहानी विशाल के करियर में एक और हिट दिला सकती है या नहीं। हालांकि विशाल भारद्वाज बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर हैं जो बॉक्स ऑफिस सफलता में काफी पीछे खड़े होते हैं। लेकिन कई फ्लॉप फिल्मों के बाद भी इनके ब्रांड में कोई कमी नहीं आई है। बल्कि आज भी इनके साथ काम करने के लिए एक्टर्स तरसते रहते हैं। (Image Source-Instagram@hemang_kapadia)
2/6Image Source : Instagram@vishalrbhardwaj
विशाल भारद्वाज ने बॉलीवुड को ओमकारा, हैदर, मकबूल, कमीने, 7 खून माफ और रंगून जैसी दमदार कहानियों के साथ फिल्में दी हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर विशाल भारद्वाज की किस्मत बिल्कुल इसके उलट है। विशाल की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं। हालांकि फ्लॉप के बाद भी इन फिल्मों की क्लास नहीं घटी। फिल्म हैदर अपने आप में एक कहानी समेटे नजर आती है जो आज इस दौर में बना पाना काफी मुश्किल लगता है। (Image Source-Instagram@vishalrbhardwaj)
3/6Image Source : Instagram@vishalrbhardwaj
शाहिद कपूर संग काम कर रहे विशाल भारद्वाज पहले भी उनके साथ दमदार कहानियां कह चुके हैं। कमीने से लेकर हैदर तक में विशाल ने शाहिद कपूर को कास्ट किया और उनसे बेहतरीन अभिनय भी निकलवाया। हैदर भी शाहिद कपूर के करियर में एक खास फिल्म है जहां उन्होंने अपने किरदार में आकर्षक रंग भरे थे और खूब तालियां बटोरी थीं। (Image Source-Instagram@vishalrbhardwaj)
4/6Image Source : Instagram@vishalrbhardwaj
अब एक बार फिर ओ रोमियो में शाहिद कपूर को लीड रोल में कास्ट किया गया है। ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी को बतौर हीरोइन जगह दी गई है। दिशा पाटनी भी फिल्म में अहम किरदार निभाएंगी। साथ ही अविनाश तिवारी ने भी दमदार पुलिस ऑफिसर का रोल निभाया है। (Image Source-Instagram@vishalrbhardwaj)
5/6Image Source : Instagram@vishalrbhardwaj
शाहिद कपूर से पहले विशाल भारद्वाज ने उनके पिता पंकज कपूर संग भी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म मकबूल में पंकज कपूर के किरदार को आज भी लोग भूले नहीं हैं। साथ ही इसमें इरफान खान भी लीड रोल में दिखे थे। तब्बू ने भी अहम किरदार निभाया था। साथ ही पियूष मिश्रा और नसीरुद्दीन शाह भी दमदार किरदारों में दिखे थे। (Image Source-Instagram@vishalrbhardwaj)
6/6Image Source : Instagram@vishalrbhardwaj
विशाल भारद्वाज एक बेहतरीन डायरेक्टर के साथ जोरदार कंपोजर भी हैं। अपने करियर में अब तक विशाल ने कई सुपरहिट गाने भी कंपोज किए हैं। इसके साथ ही अपनी पत्नी संग गाते भी हैं और दोनों का संगीत की दुनिया में भी खास स्थान है। अब ओ रोमियो में उन्होंने एक जोरदार कहानी गढ़ी है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म लोगों के दिलों में उतर पाती है या नहीं। (Image Source-Instagram@vishalrbhardwaj)